विधायक साधु ने नहीं दी गिरफ्तारी, होती रही चर्चा

Updated at : 06 Mar 2018 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक साधु ने नहीं दी गिरफ्तारी, होती रही चर्चा

चांडिल : सरायकेला जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से मारपीट करने के मामले में ईचागढ़ के भाजपा विधायक साधुचरण महतो अभी फरार चल रहे हैं. पूर्व घोषणा के अनुसार विधायक साधुचरण महतो ने पांच मार्च को अपनी गिरफ्तारी नहीं दी. जबकि सोमवार को विधायक द्वारा अपनी गिरफ्तारी देने को लेकर पूरे अनुमंडल में चर्चा का बाजार गर्म […]

विज्ञापन

चांडिल : सरायकेला जिला भू-अर्जन पदाधिकारी से मारपीट करने के मामले में ईचागढ़ के भाजपा विधायक साधुचरण महतो अभी फरार चल रहे हैं. पूर्व घोषणा के अनुसार विधायक साधुचरण महतो ने पांच मार्च को अपनी गिरफ्तारी नहीं दी. जबकि सोमवार को विधायक द्वारा अपनी गिरफ्तारी देने को लेकर पूरे अनुमंडल में चर्चा का बाजार गर्म रहा.

सुबह से ही चांडिल बाजार, चौक बाजार, डैम रोड, स्टेशन चौक, रघुनाथपुर, आदारडीह, चौका, पातकुम, ईचागढ़, टीकर, मिलन चौक, कुकड़ू, तिरुलडीह आदि चौक-चौराहों पर विधायक के गिरफ्तारी देने को लेकर दिन भर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही. कहा जा रहा था कि विधायक अपने समर्थकों के साथ नीमडीह थाना का घेराव कर गिरफ्तारी देगें. वहीं नीमडीह मोड़, रघुनाथपूर, आदरडीह में विधायक साधुचरण महतो की गिरफ्तारी दे देने की अफवाह भी फैलती रही. लेकिन शाम तक विधायक द्वारा गिरफ्तारी नहीं देने से सभी अटकलों पर विराम लग गया. मालूम हो कि पदाधिकारी की पिटाई के मामले में विधायक समेत 150 ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

क्या है मामला
एनएच-32 के चौड़ीकरण को लेकर अधिग्रहित की जाने वाली निजी जमीनों का मुआवजा वितरण करने के लिए 22 फरवरी-17 को नीमडीह के रघुनाथपुर में जिला प्रशासन की ओर से शिविर लगाया गया था. इस दौरान असमान मुआवजे को लेकर विधायक ने एलआरडीसी सह भू-अर्जन पदाधिकारी दीपू कुमार के साथ मारपीट की थी. घटना के बाद भू-अर्जन पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. वहीं दूसरे पक्ष ने भी अधिकारी के खिलाफ जाति सूचक शब्द प्रयोग करने व जबरदस्ती नोटिस देने समेत अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola