व्यवहार मानवीय अवधारणा का प्रतिबिंब : विजय बिलुंग
Updated at : 01 Mar 2018 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

सदर प्रखंड के बीइइओ को दी गई सेवानिवृत्ति विदाई चाईबासा : नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय में बुधवार को सदर प्रखंड के बीइइओ विपिन कुमार लाल दास का विदाई समारोह हुआ. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय बिलुंग ने कहा व्यवहार मानवीय अवधारणा का प्रतिबिंब है. उन्होंने विपिन कुमार लाल दास से आग्रह किया कि […]
विज्ञापन
सदर प्रखंड के बीइइओ को दी गई सेवानिवृत्ति विदाई
चाईबासा : नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय में बुधवार को सदर प्रखंड के बीइइओ विपिन कुमार लाल दास का विदाई समारोह हुआ. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय बिलुंग ने कहा व्यवहार मानवीय अवधारणा का प्रतिबिंब है.
उन्होंने विपिन कुमार लाल दास से आग्रह किया कि सरकारी सेवा काल के बाद गणित की शिक्षा जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे. विपिन कुमार लाल दास ने कहा कि शिक्षकों के प्यार ने मुझे निश्चिंत होकर काम करने का बल दिया. कार्यक्रम में सदर के अवर विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा, चक्रधरपुर के आरइओ राम पति राम, खूंटपानी के बीइइओ नागदेव यादव, बीइइओ तांतनगर श्रीकांत ठाकुर ने विपिन कुमार लाल दास की खुशहाल जीवन की कामना की. आरडीडीइ बिलुंग ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.
मौके पर अनिल कुमार सिंह, संजीव देव बर्मन, मालती सिंकु, रूबी हांसदा, राजदेव विश्वकर्मा, अरुण प्रसाद, अनिल सिन्हा, मुक्तिरानी सावैयां, संगीता सावैयां, ललिता चातर, सविता कुंकल, उषा सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




