घरों में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी, मामला दर्ज
Updated at : 01 Mar 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत पुटिदा गांव के राधे पुरती के खिलाफ रात में घरों में घुसकर महिलाओं व युवती से छेड़खानी की शिकायत थाने में हुई है. आरोप है कि मंगलवार की रात में राधे ने एक घर में घुसकर महिला व युवती के साथ गलत हरकत की. महिलाओं के चिल्लाने पर वह अंधेरा का […]
विज्ञापन
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत पुटिदा गांव के राधे पुरती के खिलाफ रात में घरों में घुसकर महिलाओं व युवती से छेड़खानी की शिकायत थाने में हुई है. आरोप है कि मंगलवार की रात में राधे ने एक घर में घुसकर महिला व युवती के साथ गलत हरकत की.
महिलाओं के चिल्लाने पर वह अंधेरा का लाभ उठाकर भाग गया. युवक को महिलाओं पहचान लिया. बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मुंडा को दी. मुंडा ने गांव में बैठक बुलाकर आरोपी को चेतावनी दी. ग्रामीण मुंडा ने मुफस्सिल थाना में राधे के खिलाफ लिखित शिकायत की है.
पूर्व में भी राधे पर लगा था दंड : ग्रामीणों ने बताया कि इसके पूर्व भी राधे को दंड देकर छोड़ दिया गया था. इसके बाद वह मजदूरी करने के लिए बाहर चला गया था. अब गांव वापस लौट आया है. उसने फिर से गलत हरकत शुरू कर दी है. उसकी इस हरकत से गांव की महिला व युवतियां काफी परेशान हैं.
आरोपी राधे पहले घर के बाहर लगे बल्ब खोल देता था. अंधेरा होने पर दरवाजा खोलकर घरों में घुसकर छेड़खानी करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




