जिले को कुषोषण मुक्त करने के लिए कांग्रेसियों का धरना

Updated at : 28 Feb 2018 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
जिले को कुषोषण मुक्त करने के लिए कांग्रेसियों का धरना

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले को कुपोषण मुक्त करने व जल संकट से निजात दिलाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को पुराना उपायुक्त कार्यालय सामने धरना-प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिला राज्य में सबसे अधिक कुपोषण से ग्रसित है. यहां के बच्चों की मृत्यु दर सबसे […]

विज्ञापन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले को कुपोषण मुक्त करने व जल संकट से निजात दिलाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को पुराना उपायुक्त कार्यालय सामने धरना-प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहा कि पश्चिम सिंहभूम जिला राज्य में सबसे अधिक कुपोषण से ग्रसित है. यहां के बच्चों की मृत्यु दर सबसे अधिक है.

कुपोषण उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग को संवेदनशील होना होगा. दिन में आयरन की गोलियां भी वितरित करनी होगा. कहा कि जिले के सेल, टाटा स्टील, एसीसी सहित दर्जनों कंपनियों से सैकड़ों करोड़ रुपये डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड में जमा है. इस फंड से जिला की जनता को मूलभूत सुविधा मुहैया करानी चाहिए.

माल ढुलाई करने वाले भारी वाहनों को शहर में इंट्री पर रोक लगानी चाहिए. साथ ही बड़ाजामदा, नोवामुंडी, जगन्नाथपुर मुख्य बाजार में भारी वाहन से धूल-धक्कड़ से बचाने के लिए पानी का छिड़काव हो. धरने के दौरान चंद्रशेखर दास, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयारानी पाड़ेया, राधा मोहन बनर्जी, जोसेफ पुरती, महावीर बिरुली, सनातन बिरुआ, चांदमनी बलमुचु, नीला नाग, मनोरंजन दास आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola