जारोली : युवक की हत्या कर रेल लाइन पर फेंका!
Updated at : 27 Feb 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

क्रेच हाटिंग रेल लाइन प युवक का कटा शव बरामद रविवार रात बीआइएल साइडिंग निकट हुई थी दुर्घटना बड़बिल : बामबारी थानांतर्गत जारोली स्टेशन के क्रेच हाटिंग रेल लाइन पर सोमवार को एक युवक का कटा शव बरामद हुआ. शव का घुटने से दोनों पैर और हथेली का हिस्सा कटा हुआ है. युवक की पहचान […]
विज्ञापन
क्रेच हाटिंग रेल लाइन प युवक का कटा शव बरामद
रविवार रात बीआइएल साइडिंग निकट हुई थी दुर्घटना
बड़बिल : बामबारी थानांतर्गत जारोली स्टेशन के क्रेच हाटिंग रेल लाइन पर सोमवार को एक युवक का कटा शव बरामद हुआ. शव का घुटने से दोनों पैर और हथेली का हिस्सा कटा हुआ है. युवक की पहचान गुरुड़ा निवासी मीलू नीलू नायक (28) के रूप में हुई. घटनास्थल को देख आशंका जतायी जा रही है कि मीलू की हत्या कर शव रेल लाइन पर फेंक दिया गया. रेल लाइन के आसपास पटरियों में खून के धब्बे और दूर से घसीटने के निशान मिले हैं. दूसरी तरफ रविवार रात जोरिबार स्थित बीआइएल के पास युवक की दुर्घटना की खबर मिली थी.
स्थानीय कुछ लोगों ने दबी जबान में कहा कि बीआइएल रेलवे साइडिंग में रविवार की रात किसी युवक को पीट कर फेंक दिया गया. घटना की जानकारी आरपीएफ और स्टेशन मैनेजर को दी गयी थी. अंदेशा है कि उक्त युवक को अस्पताल लाने के क्रम में मौत हो गयी. रात के अंधेरे में उसे अस्पताल नहीं ले जाकर क्रेच हाटिंग निकट रेल लाइन पर घसीटते हुए फेंक दिया गया हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




