झींकपानी : जोड़ापोखर चौक की दो दुकानों में चोरी

झींकपानी : जोड़ापोखर मुख्य चौक पर शराब दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात नकदी व शराब समेत 14 हजार रुपये का सामान टपा दिया. चोरी की घटना को रात 12 बजे से 3 बजे के बीच अंजाम दिये जाने की बात कही जा रही है. दुकान से चोर नकद लगभग 8 […]
झींकपानी : जोड़ापोखर मुख्य चौक पर शराब दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने मंगलवार की रात नकदी व शराब समेत 14 हजार रुपये का सामान टपा दिया. चोरी की घटना को रात 12 बजे से 3 बजे के बीच अंजाम दिये जाने की बात कही जा रही है. दुकान से चोर नकद लगभग 8 हजार रुपये समेत 6 हजार की शराब भी ले गये. राजू इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान नंबर 13 का ताला तोड़कर चोरों ने तीन पंखा की चोरी कर ली.
दुकान नंबर 14 व 15 का ताला भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग काफी परेशान हैं. लोगों का कहना है कि जोड़ापोखर व झींकपानी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं पर पुलिस सक्रिय नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




