झारखंड : ...जब सीएम रघुवर दास ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा, होटवार में बन रहा चोरों का गठबंधन

Updated at : 24 Feb 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : ...जब सीएम रघुवर दास ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा, होटवार में बन रहा चोरों का गठबंधन

चाईबासा/रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को चाईबासा में आयोजित भाजपा के पंचायत स्तरीय प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षी दलों को ‘चोर’ बताते हुए उन पर झारखंड को लूटने का आरोप लगाया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का बचाव किया और अपने कार्यकाल की तारीफ भी की. एसोसिएशन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित […]

विज्ञापन
चाईबासा/रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को चाईबासा में आयोजित भाजपा के पंचायत स्तरीय प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षी दलों को ‘चोर’ बताते हुए उन पर झारखंड को लूटने का आरोप लगाया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का बचाव किया और अपने कार्यकाल की तारीफ भी की.
एसोसिएशन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अब एक बार फिर से झारखंड को लूटने के लिए चोर लोग (विपक्षी पार्टियां) एक हो रहे हैं. रांची के होटवार जेल में इसकी रणनीति बनायी जा रही है. बारी-बारी से चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव से जेल में कांग्रेस, राजद व झाविमो के नेता मिल रहे हैं. जेल में गठबंधन बनाने की तैयारी चल रही है.’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘विपक्षी पार्टियां चोर हैं. चोर लोग हमसे आखें मिला कर बात नहीं कर सकते. झारखंड नामधारी पार्टियों ने राजद व कांग्रेस के साथ मिल कर राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया. झूठ बोल कर कांग्रेस ने देश में साठ साल तक राज किया.’ उन्होंने झामुमो को अलग से निशाने पर लेते हुए उसे आदिवासियों की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हर जिले में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया है. एक-एक दिन में सात-सात रजिस्ट्री की गयीं हैं. पश्चिमी सिंहभूम की हो जनजाति से कांग्रेस व झामुमो से यहां की बदहाली का कारण पूछना चाहिए.’ उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा की सरकार में किसी भी गरीब और आदिवासी की जमीन नहीं छीनी गयी. अब राज्य में लूट-खसोट की राजनीति नहीं होगी और किसी भी गरीब व आदिवासी का हक नहीं छीना जायेगा.’
मधु कोड़ा को ‘बेचारा’ बताते हुए सीएम ने उनका बचाव किया. उन्होंने कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को फंसाया गया है. मधु कोड़ा को ढाल बनाकर पटना और दिल्ली के नेताओं ने माल कमाया है. कोड़ा का सारा मधु राजद व कांग्रेस के नेता चट कर गये. अब कोड़ा को कोर्ट का चक्कर लगाना पड़ रहा है.’ श्री दास ने कहा, ‘मैं उनको करीब से जानता हूं. जब मैं विधायक था, तब कोड़ा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष थे़.’ सीएम ने कहा कि मधुकोड़ा के साथ हुए बर्ताव का हो जनजाति इन पार्टियों से बदला ले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola