कॉमर्स कॉलेज में प्रेमी संग पकड़ायी बी कॉम की छात्रा

चाईबासा : चाईबासा स्थित जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज की छात्रा शुक्रवार को कॉलेज परिसर में प्रेमी (बाहरी युवक) के साथ पकड़ी गयी. इसे लेकर विद्यार्थियों ने कॉलेज में हंगामा किया. इसके बाद बी कॉम पार्ट वन की उक्त छात्रा और बड़ीबाजार की मोबाइल दुकान में कार्यरत मझगांव निवासी मो शोएब को प्राचार्य कक्ष में ले […]
चाईबासा : चाईबासा स्थित जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज की छात्रा शुक्रवार को कॉलेज परिसर में प्रेमी (बाहरी युवक) के साथ पकड़ी गयी. इसे लेकर विद्यार्थियों ने कॉलेज में हंगामा किया. इसके बाद बी कॉम पार्ट वन की उक्त छात्रा और बड़ीबाजार की मोबाइल दुकान में कार्यरत मझगांव निवासी मो शोएब को प्राचार्य कक्ष में ले जाया गया. इसी बीच किसी ने लव जिहाद की अफवाह फैला दी. इसे लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में पहुंचकर हंगामा किया. कॉलेज में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक की मांग की. हंगामा बढ़ते देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मो शोएब को हिरासत में लेकर थाने ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




