विपक्ष का काउंटर नहीं कर पा रहे कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं की नहीं हो रही मार्केटिंग

Updated at : 24 Feb 2018 3:32 AM (IST)
विज्ञापन
विपक्ष का काउंटर नहीं कर पा रहे कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं की नहीं हो रही मार्केटिंग

कार्यकर्ताओं ने कहा- अफसर नहीं सुनते बात, जनता में गलत मैसेज जा रहा मिशन 2019 में जुट जाने का सीएम ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान गिले-शिकवे भूल एकता के साथ पार्टी को मजबूत करने की दी सलाह चाईबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को चाईबासा के माधव सभागार में पूर्वी सिंहभूम व सिंहभूम लोकसभा […]

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कहा- अफसर नहीं सुनते बात, जनता में गलत मैसेज जा रहा

मिशन 2019 में जुट जाने का सीएम ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
गिले-शिकवे भूल एकता के साथ पार्टी को मजबूत करने की दी सलाह
चाईबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को चाईबासा के माधव सभागार में पूर्वी सिंहभूम व सिंहभूम लोकसभा के बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इस दौरान सीएम ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे. संगठन में किस तरह से कार्य हो रहा है. निर्धारित बैठकें हो रही हैं कि नहीं, बैठकों की रजिस्टर मेंटेंन हो रहा है कि नही, इसकी जानकारी ली. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल, ईचागढ़ विधायक साधुचरण महतो, विधायक लक्ष्मण टुडू, विधायक मेनका सरदार, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, कोल्हान प्रमंडल प्रभारी समीर उरांव, पश्चिमी सिंहभूम भाजपा जिलाध्यक्ष शुरू नंदी, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे.
पार्टी में तालमेल का अभाव
पूर्वी सिंहभूम लोकसभा के कार्यकर्ताओं ने सीएम के समक्ष अपनी बात रखी. इशारों ही इशारों में बताया कि पार्टी में तालमेल का अभाव है. सीएम भी इस इशारे को भांप गये. कुछ लोग की नाराजगी इस बात की थी कि सिर्फ कुछ चिह्नित लोगों व एरिया की ही खामियों को सामने रखा गया. जबकि, यह समस्या अन्य एरिया में भी है. संगठन की बैठक की सूचना सही तरीके से नहीं पहुंचाये जाने की भी बात कही गयी. इधर, बैठक खत्म हो जाने के बाद बाहर आने पर कार्यकर्ताओं में इसे लेकर हल्की कहा-सुनी भी हुई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्या लेकर जाने पर अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं. इससे गलत संदेश जा रहा है.
पश्चिमी सिंहभूम में कमजोर संगठन के कारण विधानसभा में हुई हार
सिंहभूम लोकसभा सीट के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि इस क्षेत्र में कमजोर संगठन के कारण विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति ठीक नहीं थी. जिले में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई. बूथ स्तर की कमेटियों को सक्रिय करने का निर्णय हुई. समय-समय पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को उत्साहित व ऊर्जावान बनाये रखने की बात सीएम ने कही.
विपक्ष का मुंहतोड़ जवाब दें कार्यकर्ता, सरकारी योजनाओं का करें प्रचार
कार्यकर्ताओं की बात सुन सीएम ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रामक प्रचार का काउंटर नहीं कर पा रहे हैं. सरकारी योजनाओं की मार्केटिंग सही ढंग से नहीं हो पा रही है. जमीन के नाम पर आदिवासी को विपक्ष आसानी से बरगला दे रहा है. और हम इसका काउंटर नहीं कर पा रहे हैं. इस कारण अब विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है. विपक्ष के हर सवाल का गांव-गांव स्तर पर कार्यकर्ता जवाब दें. सरकार की योजनाएं लोगों को समझायें. सीएम ने कहा कि एक होकर मिशन 2019 के लिए अब काम करना है. 60 प्लस और राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola