दबाव में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता से किया निकाह, ससुरालियों ने निकाला

Updated at : 23 Feb 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
दबाव में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता से किया निकाह, ससुरालियों ने निकाला

चाईबासा : नाबालिग से दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील फोटो सार्वजनिक करने के आरोपी द्वारा सामाजिक दबाव में शादी करने के बाद पीड़िता को घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराते हुए पति तसमीम आरजू, ससुर मो फहीमुद्दीन, सास नूरजहां, ननद तसबकर […]

विज्ञापन

चाईबासा : नाबालिग से दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील फोटो सार्वजनिक करने के आरोपी द्वारा सामाजिक दबाव में शादी करने के बाद पीड़िता को घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता ने कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराते हुए पति तसमीम आरजू, ससुर मो फहीमुद्दीन, सास नूरजहां, ननद तसबकर जहां उर्फ लवली, शबा अंजुम उर्फ बॉवी, मो अलीमुद्दीन व मो नदीम उर्फ सन्ने व मो नईम को आरोपी बनाया है. शिकायतवाद में पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने उसे 29 जनवरी-18 को प्रताड़ित कर घर से निकला दिया. इसके कारण उसे न्याय के लिए कोर्ट की शराण लेनी पड़ी.

बताया कि 14 फरवरी-14 को जब वह नाबालिग थी, उस समय आरोपी मो नइम ने एक षड्यंत्र के तहत उसे घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया व अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाया. इसके बल पर वह आये दिन उसके साथ संबंध बनाता रहा. फिर उससे पीछा छुड़ाने के लिए 4 जनवरी-16 को उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सार्वजनकी कर दी. यह मामला अंजुमन इस्लामिया के पास पहुंचा, तो 31 दिसंबर-17 दोनों पक्षों के बीच शादी का समझौता कराया गया. 7 जनवरी 18 मो तसमीम व शबा अंजुम ने पीड़िता को बुलाकर अपने साथ ले गये.

27 जनवरी 18 को अंजुमन इस्लामिया ने दोनों को निकाह कराया. निकाह के समय उसके माता-पिता द्वारा हैसियत के मुताबिक जेवर समेत 50 हजार रुपये के सामान दहेज के रूप में दिये थे. बावजूद निकाह के एक माह बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola