ओएचई में लटका चमगादड़ रेल परिचालन एक घंट ठप

Updated at : 23 Feb 2018 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
ओएचई में लटका चमगादड़ रेल परिचालन एक घंट ठप

सुरंग गेट की घटना, एक घंटे तक रुकी रही यात्री ट्रेन चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित गोइलकेरा रेल सुरंग के द्वार पर ऊपरी उपस्कर (ओएचइ) तार में चमगादड़ लटक गया. इससे ओएचइ तार में शॉर्ट हुआ और ओएचइ ब्रेक डाउन हो गया. इससे डाउन रेल लाइन पर रेल गाड़ियों […]

विज्ञापन

सुरंग गेट की घटना, एक घंटे तक रुकी रही यात्री ट्रेन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित गोइलकेरा रेल सुरंग के द्वार पर ऊपरी उपस्कर (ओएचइ) तार में चमगादड़ लटक गया. इससे ओएचइ तार में शॉर्ट हुआ और ओएचइ ब्रेक डाउन हो गया.
इससे डाउन रेल लाइन पर रेल गाड़ियों का परिचालन एक घंटे तक बाधित रहा. जिससे चक्रधरपुर रेल मंडल के परिचालन विभाग में हड़कंप मच गया. यह घटना बुधवार की रात 11 बजे गोइलकेरा डाउन लाइन रेल सुरंग पर घटी. रेल सुरंग के द्वार पर ओएचइ तार में विशाल चमगादड़ लटक गया. जिससे ओएचइ तार में शॉर्ट होकर बिखर गया. इससे डाउन रेल लाइन में राउरकेला से आ रही मुंबई-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस व मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन ट्रैक पर ही रुक गयी.
सूचना मिलने पर चक्रधरपुर से रेल सुरंग टावर वागेन को भेजा गया. करीब डेढ़ घंटे बाद ओएचइ को दुरुस्त किया गया. इसके बाद डाउन रेल लाइन में एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन हुआ. इस घटना से आजाद हिंद एक्सप्रेस रात 10.53 बजे की बजाय 12.28 बजे, समलेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन 11.35 बजे की बजाय 12.45 बजे और मुंबई-मेल 12.30 बजे की बजाय 1.33 बजे चक्रधरपुर पहुंची.
आदिवासी हिंदू हैं, उन्हें विभाजित करने की साजिश की जा रही है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola