प्रतिबंधित चमड़ा व मांस का कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 20 Feb 2018 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिबंधित चमड़ा व मांस का कारोबारी गिरफ्तार

कुरैशी मुहल्ला निवासी मकबुल कुरैशी था फरार 17 दिसंबर 2017 को थाने में दर्ज हुआ था मामला चाईबासा : प्रतिबंधित मांस व चमड़ा कारोबार के आरोपी बड़ी बाजार के कुरैशी मुहल्ला निवासी मकबुल कुरैशी उर्फ छोटू कुरैशी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. […]

विज्ञापन

कुरैशी मुहल्ला निवासी मकबुल कुरैशी था फरार

17 दिसंबर 2017 को थाने में दर्ज हुआ था मामला
चाईबासा : प्रतिबंधित मांस व चमड़ा कारोबार के आरोपी बड़ी बाजार के कुरैशी मुहल्ला निवासी मकबुल कुरैशी उर्फ छोटू कुरैशी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. इसके पूर्व रांची के गढ़हा टोली (शांतिनगर) निवासी शाहरूख कुरैशी और समीर कुरैशी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मुफस्सिल थाना के सअनि प्रकाश हेंब्रम के बयान पर 17 दिसंबर 2017 को थाने में पशु क्रूरता अधिनियम का मामला दर्ज किया गया. मामले में बताया है कि गश्ती के दौरान रात्रि 3 बजे सूचना मिली कि बड़ी बाजार से एक कार में प्रतिबंधित मांस और चमड़ा लोड कर रांची की ओर ले जा रहा था.
पुलिस ने सुफलसाई चौके के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. रात्रि 3.30 बजे चाईबासा की ओर से एक कार आती दिखी. उसे रोकने का इशारा किया तो चालक तेजी से चलाते हुए चक्रधरपुर की ओर भागने लगा. पुलिस जवानों ने कार पीछा कर बरकेला मोड़ स्थित संकोसाई के पास पकड़ लिया. कार की तलाशी ली गयी तो छह बोरा में प्रतिबंधित मांस और चमड़ा मिला था. मौके पर शाहरूख और समीर कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के क्रम में उक्त दोनों ने बताया कि बड़ी बाजार के कुरैशी मुहल्ला निवासी पप्पू कुरैशी व मकबुल उर्फ छोटू कुरैशी के यहां से खरीद कर रांची के पप्पू कुरैशी के यहां ले जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola