झारखंड : ये है कोल्हान विश्वविद्यालय का पीजी विभाग, फर्श पर बैठकर पढ़ते हैं विद्यार्थी
Updated at : 19 Feb 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय के चाईबासा स्थित पीजी विभाग में विद्यार्थी फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. दरअसल पीजी विभाग के पार्ट-वन में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 25-25 की संख्या में सीटें निर्धारित की गयी थीं. इसके बावजूद विभाग द्वारा सीट से अधिक विद्यार्थियों का एडमिशन ले लिया गया. एडमिशन के वक्त विद्यार्थियों को […]
विज्ञापन
कोल्हान विश्वविद्यालय के चाईबासा स्थित पीजी विभाग में विद्यार्थी फर्श पर बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. दरअसल पीजी विभाग के पार्ट-वन में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 25-25 की संख्या में सीटें निर्धारित की गयी थीं. इसके बावजूद विभाग द्वारा सीट से अधिक विद्यार्थियों का एडमिशन ले लिया गया.
एडमिशन के वक्त विद्यार्थियों को बताया गया कि सीट कम होने के कारण दो शिफ्टों में कक्षाएं आयोेजित की जायेंगी. लेकिन विभाग में प्रोफेसरों की नियुक्ति कम होने का खामियाजा छात्र-छात्राओं को उठाना पड़ रहा है. शिक्षकों की कमी के कारण दो शिफ्ट की जगह एक ही शिफ्ट में कक्षाएं संचालित हो रही हैं. शनिवार को पीजी विभाग में फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




