जवान ने प्रेमिका को अपनाया

Updated at : 17 Feb 2018 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
जवान ने प्रेमिका को अपनाया

युवती ने थाने में शिकायत कर दुष्कर्म का लगाया था आरोप चाईबासा : जिला पुलिस बल के जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती को आरोपी ने अपनाने की बात कही है. पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) व मुफस्सिल थाना प्रभारी के समक्ष जवान महेश्वर हेंब्रम ने युवती से शादी करने की बात स्वीकारी. इसके बाद […]

विज्ञापन

युवती ने थाने में शिकायत कर दुष्कर्म का लगाया था आरोप

चाईबासा : जिला पुलिस बल के जवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती को आरोपी ने अपनाने की बात कही है. पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) व मुफस्सिल थाना प्रभारी के समक्ष जवान महेश्वर हेंब्रम ने युवती से शादी करने की बात स्वीकारी. इसके बाद महेश्वर हेंब्रम युवती को अपने साथ ले गया. युवती भी उसके साथ रहने को तैयार हो गयी.
इसके पूर्व युवती का भाई, दीदी व उनके रिश्तेदार शुक्रवार का मुफस्सिल थाने पहुंचे. युवती को अपने साथ घर लेना चाहा. युवती ने परिजनों के साथ घर जाने से इन्कार कर दिया. इन्कार करने के बाद युवती का भाई व रिश्तेदार वापस घर लौट गये. परिजनों ने युवती को लगभग तीन घंटे तक समझाया पर नहीं समझी. इसके बाद पुलिस ने भी युवती बालिग होने पर लड़का के साथ जाने का इजाजत दे दी. ज्ञात हो कि महेश्वर हेंब्रम घाटशिला का रहनेवाला है.
युवती से संपत्ति पर अधिकार नहीं होने का लिखित लिया परिजनों ने
घर जाने से इन्कार करने के बाद युवती से परिजनों ने बैंक में जमा राशि पर किसी तरह का हक व अधिकार नहीं रखने का लिखित लिया. परिजनों ने बताया कि युवती के नाम पर बैंक खाते में उसका पिता ने रुपये जमा किया है. पति द्वारा प्रताड़ित करने पर मायके नहीं आने की चेतावनी दी. युवती का पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हुए हैं.
दो बच्चों का पिता है पुलिस के जवान
महेश्वर हेंब्रम जिला पुलिस बल के जवान है. पहली पत्नी जमशेदपुर में एएनएम का प्रशिक्षण ले रही है. उसका दो बच्चे हैं. महेश्वर हेंब्रम केयू के कुलपति आवास पर गार्ड के रूप में तैनात है.
गौरतलब हो कि गुरुवार की सुबह 11 बजे जवान ने खुद को शादी-शुदा कहकर युवती को मुफस्सिल थाना के पास बाइक से उतार दिया था. इसके बाद युवती के भाई वहां पहुंचे. थाना में युवती के बयान पर गार्ड महेश्वर हेंब्रम के खिलाफ लिखित शिकायत की थी. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया था.
खुद को कुंवारा बताकर प्रेमजाल में फंसाया_ विदित हो कि महेश्वर हेंब्रम ने युवती को कुंवारा बताकर प्रेम जाल में फंसाया. एक साल तक दोनों के बीच प्रेमालाप चला. वैंलेटाइन डे दिन शादी का झांसा देकर आधी रात को बड़ा टोंटो गांव से युवती को भगाकर केयू के कुलपति गार्ड आवास ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. दूसरे दिन सुबह को शादीशुदा होने की बात कहकर युवती का मुफस्सिल थाना के पास लाया और उसे छोड़ कर वहां से भाग गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola