सांसद गिलुवा की बेटी का शादी समारोह आज, अमित शाह व सीएम पहुंचेंगे

Updated at : 17 Feb 2018 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद गिलुवा की बेटी का शादी समारोह आज, अमित शाह व सीएम पहुंचेंगे

चक्रधरपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा की पुत्री लवली गिलुवा का विवाह समारोह 17 फरवरी को चक्रधरपुर में आयोजित होगा. इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत केंद्र व राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे. शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व भाजपा नेता […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा की पुत्री लवली गिलुवा का विवाह समारोह 17 फरवरी को चक्रधरपुर में आयोजित होगा.

इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत केंद्र व राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे. शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह ने चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित आवास पहुंच कर श्री गिलुवा से मुलाकात की. शादी समारोह को लेकर बातचीत की.
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान, जयंत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व गृहमंत्री सुदेश कुमार महतो के अलावा झारखंड सरकार के कई मंत्री व विधायक समारोह में शामिल होंगे.
18 फरवरी को होनी है शादी : चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम में पंडाल का निर्माण किया गया है. श्री गिलुवा की बेटी की शादी 18 फरवरी को तांतनगर प्रखंड के चंद्र मोहन आल्डा व कुंती आल्डा के पुत्र हेमंत आल्डा के साथ होगी.
शादी समारोह का निमंत्रण 17 फरवरी को दिया गया है. विवाह समारोह में मेहमानों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. विधि व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त : विवाह समारोह में विधि व्यवस्था के लिए अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप प्रसाद ने दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है.
पोड़ाहाट स्टेडियम में कार्यपालक दंडाधिकारी अनुराधा कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा को प्रतिनियुक्त किया गया है. चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित पार्किंग स्थल में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता रामचंद्र साह और श्री गिलुवा के आवास परिसर में जल पथ प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता हीराकांत झा सहित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola