कार्य में लापरवाह दो पंचायत सेवकों के वेतन पर लगी रोक
Updated at : 14 Feb 2018 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ ने काम में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई अगले आदेश तक बंद रहेगा दोनों का वेतन भुगतान चाईबासा : प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कमार ने मंगलवार को हुई बैठक में मनरेगा योजना तथा जियो टैग नहीं करने पर दो पंचायत सेवकों का वेतन बंद करने का आदेश दिया है. तुइबीर पंचायत के पंचायत सेवक […]
विज्ञापन
बीडीओ ने काम में लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
अगले आदेश तक बंद रहेगा दोनों का वेतन भुगतान
चाईबासा : प्रखंड विकास पदाधिकारी रवींद्र कमार ने मंगलवार को हुई बैठक में मनरेगा योजना तथा जियो टैग नहीं करने पर दो पंचायत सेवकों का वेतन बंद करने का आदेश दिया है. तुइबीर पंचायत के पंचायत सेवक आदि बेहरा तथा नीमडीह के मोहन सिंह देवगम इसमें शामिल हैं. दोनों पंचायत सेवक तुईबीर व नीमडीह में कार्यों को गंभीरता नहीं लेते हैं.
बीडीओ ने अगले आदेश तक दोनों पंचायत सेवकों का वेतन बंद रखने का आदेश दिया. मौके पर उन्होंने अन्य पंचायत सेवकों को अधूरे इंदिरा आवास मार्च से पहले पूरे करा लेने का निर्देश दिया. साथ ही पीएमओ आवास में तेजी लाने तथा बीपीओ को काम में गंभीरता नहीं दिखानेवाले रोजगार सेवकों को शो कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ, पंचायत सेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




