जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा विभाग में तीन भाषाओं के लिए होंगे छह पद

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आकस्मिक सिंडिकेट की बैठक बुलाई गई. चाईबासा स्थित मुख्यालय के सभागार में कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला महंती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज का मुद्दा जोर-शाेर से उठा. तय किया गया कि लॉ कॉलेज का अस्तित्व बचाये रखने के लिए विश्वविद्यालय झारखंड सरकार […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आकस्मिक सिंडिकेट की बैठक बुलाई गई. चाईबासा स्थित मुख्यालय के सभागार में कुलपति प्रो. डॉ. शुक्ला महंती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज का मुद्दा जोर-शाेर से उठा. तय किया गया कि लॉ कॉलेज का अस्तित्व बचाये रखने के लिए विश्वविद्यालय झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग से वार्ता करेगा.
मांग की जायेगी कि कॉलेज के अलग स्थापना से संबंधित अधिसूचना उच्च शिक्षा विभाग जल्द से जल्द जारी कर दे. सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ला ने यह मुद्दा जोरशोर से उठाया. कहा कि कॉलेज की स्थापना से संबंधित विभागीय अधिसूचना के अभाव में बार काउंसिल अॉफ इंडिया की ओर से कॉलेज की मान्यता को रोक कर रखा गया है. लिहाजा छात्र हित में इस काम को पूरा कराने के लिए की मांग रखी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




