छोटे स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों का होगा विस्तार, बढ़ेंगी सुविधाएं
Updated at : 10 Feb 2018 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर रेल मंडल. डीआरयूसीसी की बैठक में डीआरएम ने कहा चक्रधरपुर : स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने व ढांचागत संरचनाअों की प्रगति को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर रेलवे सभागार में रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक हुई. डीआरएम छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में रेल परियोजनाओं […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर रेल मंडल. डीआरयूसीसी की बैठक में डीआरएम ने कहा
चक्रधरपुर : स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने व ढांचागत संरचनाअों की प्रगति को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर रेलवे सभागार में रेल मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक हुई. डीआरएम छत्रसाल सिंह की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में रेल परियोजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर सुरक्षा, ट्रेनों के समय पालन आदि विषयों पर मंथन किया गया. मौके पर डीआरएम श्री सिंह ने कहा कि रेलवे परियोजना के कार्यों के साथ-साथ छोटे स्टेशनों के विकास का भी कार्य हो रहा है,
मुख्य रूप से यात्री सुविधाअों पर ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बड़बिल जनशताब्दी ट्रेन को इंटरसिटी ट्रेन बनाकर चलाने की योजना है, जिसे आम लोगों की सहमति से ही चलायी जायेगी. जनशताब्दी ट्रेन के इंटरसिटी में तब्दील होने से आम यात्री अनारक्षित होकर सफर कर सकेंगे. मौके पर एडीआरएम अनूप कुमार हेंब्रम, रेल मंडल के सीनियर डीसीएम श्री भास्कर, सीनियर डीइएन को-ऑर्डिनेशन अमित कंचन, सीएमएस डॉ आरके पाणि आदि मौजूद थे. बैठक में ये थे उपस्थित :
बैठक में सलाहकार समिति के झारखंड विकलांग मंच जमशेदपुर के नरेंद्र प्रसाद सिंह, रेलवे व रोड यूजर एसोसिएशन के अमूल्या चरण, ट्रेड एसोसिएशन व इंडस्ट्री ओसीएल इंडिया राजगांगपुर के आशीष खिलनानी, ह्यूमन राइट व कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन काउंसिल जमशेदपुर के प्रमोद कुमार, राउरकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के राजेश गर्ग, छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन के संजीत कुमार मिश्रा, ट्रेड एसोसिएशन व इंडस्ट्री के राजेश कुमार श्रीवास्तव, राउरकेला ट्रेड एसोसिएशन व इंडस्ट्री सेल के आरसी बेहरा, नोवामुंडी के ट्रेड एसोसिएशन इंडस्ट्रीज के प्रवीन कुमार ढाल शामिल थे.
टाटा डीएमयू ट्रेन का समय बदले : नितिन प्रकाश : चाईबासा चेंबर्स एडं कॉमर्स इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि नितिन प्रकाश ने कहा कि चाईबासा से बड़बिल तक के सभी स्टेशन व प्लेटफॉर्म पर न्यूनतम यात्री सुविधा उपलब्ध कराने व चाईबासा रेलवे स्टेशन के काउंटर में टॉक बैक व फेयर डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा कराने, टाटा डीएमयू ट्रेन का समय बदलने से यात्रियों को सुविधा होगी.
टाटा-छपरा एक्सप्रेस में चूहों का आतंक, यात्री परेशान
ह्यूमन राइट्स एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन काउंसिल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि होली के मद्देनजर बिहार व यूपी जाने वाली चार जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने व यात्रियों के लिए होली पर विशेष ट्रेन चलाने, इएमयू व डीएमयू के अनुरूप ठहराव वाले स्टेशनों का प्लेटफॉर्म तैयार करें. प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से यात्रियों को चढ़ने व उतरने में परेशानी हो रही है. टाटा, राउरकेला, झारसुगुड़ा स्टेशनों पर एसी पेड लाउंज की व्यवस्था कराने, ट्रेनों की लेट लतीफी पर ध्यान देने, टाटा से चलने वाली छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में चूहों का आतंक है, चूहों पर रोक लगाने के उपायों को प्रभावशाली बनाने, खाद्य सामग्रियों की नियमित जांच नहीं हो रही.
कोल्हान में बढ़ायें पैसेंजर ट्रेनों की संख्या : गीता
विधायक गीता कोड़ा ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों में पिछड़े वर्ग के लोग की भी संख्या बढ़ी है. उनकी रेलवे से अपेक्षाएं बढ़ी हैं. इस पर ध्यान दिया जाये. कोल्हान में लंबी दूरी की ट्रेनों की जगह कम दूरी की पैसेंजर ट्रेनें चलायें. इससे मामूली किराया देकर लोग कोलकाता तक इलाज व व्यवसाय करने जा सकेंगे. उन्होंने कहा कि जनताब्दी को इंटरसिटी बनाना सराहनीय है, इससे ट्रेन की उपयोगिता बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




