टाटा कॉलेज में दी गयी साइबर क्राइम से बचने की जानकारी

चाईबासा : टाटा कॉलेज के बिरसा मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गयी. इसमें विद्यार्थियों को बताया गया कि किस तरह साइबर क्राइम से बचा जा सकता है. मौके पर सरकारी वैकेंसी, बेवसाइट की जांच कैसे करें, कंप्यूटर को कैसे ऑपरेट करें आदि जानकारियां दी गयी. विद्यार्थियों से […]
चाईबासा : टाटा कॉलेज के बिरसा मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गयी. इसमें विद्यार्थियों को बताया गया कि किस तरह साइबर क्राइम से बचा जा सकता है. मौके पर सरकारी वैकेंसी, बेवसाइट की जांच कैसे करें, कंप्यूटर को कैसे ऑपरेट करें आदि जानकारियां दी गयी. विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किया गया. इस दौरान सीसीसी, बीसीसी, पीएमजी दिशा, एनआइओएस, टेली आदि कोर्स की जानकारी भी दी गयी. मौके पर डॉ एससी दास, प्रो अंकिता कुमारी, प्रो रंजीता महतो, प्रो लक्ष्मी अाल्डा, राजेश दत्ता समेत काफी संख्या में शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




