चक्का जाम मामले में रेलवे वसूलेगा 73 लाख रुपये

Updated at : 07 Feb 2018 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
चक्का जाम मामले में रेलवे वसूलेगा 73 लाख रुपये

4 फरवरी को राउरकेला स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल के पास किया गया था रेल रोको आंदोलन चक्रधरपुर : राउरकेला स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल पर रेल चक्का जाम मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल आंदोलनकारियों से जुर्माना वसूलेगी. रेलवे के वाणिज्य विभाग ने सुरक्षा विभाग को रेल चक्का जाम में हुए नुकसान राशि का आंकलन […]

विज्ञापन

4 फरवरी को राउरकेला स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल के पास किया गया था रेल रोको आंदोलन

चक्रधरपुर : राउरकेला स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल पर रेल चक्का जाम मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल आंदोलनकारियों से जुर्माना वसूलेगी. रेलवे के वाणिज्य विभाग ने सुरक्षा विभाग को रेल चक्का जाम में हुए नुकसान राशि का आंकलन कर सौंप दिया. इसके आधार पर सुरक्षा विभाग ने ओड़िशा सरकार को पत्र जारी कर आंदोलन में शामिल लोगों से 73 लाख रुपये राशि वसूल कर नुकसान की भरपाई करने का निर्देश दिया है. रेलवे का कहना है कि रेल चक्का जाम से रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है.
वहीं यातायात बाधित कर यात्रियों की यात्रा में बाधा उत्पन्न की गयी. मालूम रहे कि 4 फरवरी को राउरकेला स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल के पास बीजद नेता के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन किया गया था. टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर रेल चक्का जाम कर दिया गया था. बीएसएनएल चौक से रेलवे कॉलोनी होते हुए बसंती कॉलोनी तक फोर लेन काम को पुन: शुरू कराने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola