युवती से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल

Updated at : 03 Feb 2018 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल

चाईबासा : युवती से दुष्कर्म के आरोपी कुमारडुंगी के बड़ा रायकमान के करण दास उर्फ व्यांत को प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कैद की सजा सुनायी है. वहीं 10 हजार रुपये दंड लगाया. कुमारडुंगी के बारूसाई गांव की पीड़िता ने 15 मई […]

विज्ञापन

चाईबासा : युवती से दुष्कर्म के आरोपी कुमारडुंगी के बड़ा रायकमान के करण दास उर्फ व्यांत को प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष कैद की सजा सुनायी है. वहीं 10 हजार रुपये दंड लगाया. कुमारडुंगी के बारूसाई गांव की पीड़िता ने 15 मई 2010 को मामला दर्ज कराया था. आरोपी ने 15 जनवरी 2010 को उसके साथ दुष्कर्म किया था, जब वह अपने बहन-बहनोई के घर में अकेली थी. उसके बहन-बहनोई एक विवाह समारोह में भाग लेने गये थे.

पीड़िता जब खाना बनाने घर के अंदर गयी तो वह भी पीछे-पीछे अंदर पहुंच गया तथा उससे दुष्कर्म किया. किसी को न बताने की धमकी देकर चला गया. उसके साथ अक्सर ऐसा करने लगा. वह गर्भवती हो गयी तो जीजा-दीदी ने आरोपी के घर ले जाकर छोड़ दिया, लेकिन आरोपी ने भी उसे मारपीट कर घर से भगा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola