एक हजार घूस लेते धराये प्रधान लिपिक व बिचौलिया
Updated at : 02 Feb 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने चाईबासा के जिला अवर निबंधन कार्यालय के प्रधान लिपिक नागेश्वर बिरुवा और उसके बिचौलिये शशिकांत राम को गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया. पकड़ने के बाद एसीबी की टीम ने साढ़े तीन बजे तक बिरुवा के घर छानबीन की और उसके […]
विज्ञापन
चाईबासा : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने चाईबासा के जिला अवर निबंधन कार्यालय के प्रधान लिपिक नागेश्वर बिरुवा और उसके बिचौलिये शशिकांत राम को गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया. पकड़ने के बाद एसीबी की टीम ने साढ़े तीन बजे तक बिरुवा के घर छानबीन की और उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जमशेदपुर ले गयी.
चाईबासा के अमला टोला निवासी मनीष चौबे ने एसीबी से शिकायत की थी कि घर के पुराने खतियान की सर्टिफाइड कॉपी के बदले उनसे रिश्वत मांगी जा रही है. शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की एक टीम गुरुवार को चाईबासा पहुंची. योजना के अनुसार दोपहर को शिकायतकर्ता मनीष चौबे ने अपने स्टाफ सावन कुमार को पैसे देकर कार्यालय भेजा.
सावन ने पैसे कार्यालय में प्रधान लिपिक के दलाल शशिकांत राम को दे दिये. इसके तुरंत बाद टीम कार्यालय घुस गयी और लिपिक तथा दलाल, दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. उसके बाद टीम ने नागेश्वर बिरुवा के सरनाडीह स्थित घर की तलाशी ली और वहां से उसका बैंक खाता जब्त कर लिया. कागजी कार्रवाई के बाद दोनों को जमशेदपुर ले जाया गया है. .
चाईबासा
जिला अवर निबंधन कार्यालय. एसीबी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा
खतियान की सर्टिफाइड कॉपी के लिये ले चुका था 1700 रुपये रिश्वत
दस दिन तक चक्कर लगाने पर भी नहीं दी कॉपी, फिर मांगे एक हजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




