तस्करी रोकने को चलेगा संयुक्त अभियान

Updated at : 02 Feb 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
तस्करी रोकने को चलेगा संयुक्त अभियान

मनोहरपुर : सारंडा व राउरकेला वन प्रमंडल पदाधिकारियों की बैठक मनोहरपुर : सारंडा वन प्रमंडल तथा राउरकेला वन प्रमंडल के वरीय पदाधिकारी तथा सभी बीट के रेंजरों की बैठक बुधवार को राउरकेला में हुई. बैठक में सारंडा डीएफओ सतीश चंद्र राय, राउरकेला डीएफओ संजय कुमार समेत सभी वन क्षेत्र पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में जंगल […]

विज्ञापन

मनोहरपुर : सारंडा व राउरकेला वन प्रमंडल पदाधिकारियों की बैठक

मनोहरपुर : सारंडा वन प्रमंडल तथा राउरकेला वन प्रमंडल के वरीय पदाधिकारी तथा सभी बीट के रेंजरों की बैठक बुधवार को राउरकेला में हुई. बैठक में सारंडा डीएफओ सतीश चंद्र राय, राउरकेला डीएफओ संजय कुमार समेत सभी वन क्षेत्र पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में जंगल क्षेत्र से होने वाले अंतर्राज्यीय तस्करी को रोकने तथा हाथियों के विचरण से उत्पन्न बाधा को कम करने को लेकर विचार-विमर्श किया. निर्णय लिया गया कि लकड़ी की तस्करी को रोकने के लिए दोनों डिवीजन के सभी बीट द्वारा लगातार अभियान, गश्ती व छापेमारी की जायेगी. तालमेल के साथ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. मौके पर सारंडा के प्रशिक्षु आइएफएस श्रीकांत वर्मा, कोयना वन क्षेत्र पदाधिकारी विजय कुमार व अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola