भारती सिंह ने ‘काजू’ का चेहरा किया रिवील, 3 महीने बाद पहली तस्वीर

Updated:
विज्ञापन

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह

Comedian Bharti Son: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे ‘काजू’ यानी यशवीर का चेहरा फैंस को दिखा दिया है. व्लॉग में शेयर की गई इस प्यारी झलक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. यह पहली तस्वीर बेटे के जन्म के तीन महीने बाद सामने आई है. देखें उनके बेटे की तस्वीर…

विज्ञापन

Comedian Bharti Son: टीवी और कॉमेडी की दुनिया से अक्सर खुशखबरी और दिल छू लेने वाले पल सामने आते रहते हैं. इस बार भी एक ऐसा ही खास मोमेंट सामने आया है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति लिंबाचिया ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे का फेस रिवील कर दिया है. करीब 3 महीने के इंतजार के बाद कपल ने अपने बेटे यशवीर सिंह, जिसे प्यार से ‘काजू’ कहा जाता है, की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की. इस पल का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

व्लॉग में दिखाई पहली झलक

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे की तस्वीर

कपल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बेटे का चेहरा दिखाया. वीडियो का टाइटल था “मिलिए हमारे काजू से”, जिसमें उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में यशवीर को इंट्रोड्यूस किया. शुरुआत में भारती ने फूलों से बेटे का चेहरा छिपाया और फिर धीरे-धीरे उसे हटाकर पालने में लेटे काजू की प्यारी सी झलक दिखाई. इस सीन ने फैंस का दिल जीत लिया.

परिवार में खुशी का माहौल

बता दें कि भारती सिंह ने 19 दिसंबर 2025 को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया था. इससे पहले कपल 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य उर्फ ‘गोला’ के माता-पिता बने थे. दोनों की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने 2017 में शादी की थी. अब उनका ये प्यारा परिवार फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है.

यह भी पढे़ं: धुरंधर 2 में हो गयी भारी चूक, KRK ने किया खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola