बच्ची ने पानी समझ कर पी ली केरोसिन, भर्ती

Updated at : 02 Feb 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची ने पानी समझ कर पी ली केरोसिन, भर्ती

आनन-फानन में परिजन लेकर भागे सदर अस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जमशेदपुर रेफर किया चाईबासा : पानी समझ कर केरोसिन पी लेने से एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद पहले बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना चाईबासा […]

विज्ञापन

आनन-फानन में परिजन लेकर भागे सदर अस्पताल

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जमशेदपुर रेफर किया
चाईबासा : पानी समझ कर केरोसिन पी लेने से एक बच्ची की तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद पहले बच्ची को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर रेफर कर दिया. घटना चाईबासा के मधुबाजार की है. जानकारी अनुसार रोशन कुमार की डेढ़ वर्षीय बेटी पल्लवी कुमारी गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर में खेल रही थी. जबकि मां नहाने गयी थी. इसी दौरान पल्लवी खेलते हुए किचन में चली गयी और पानी समझ कर केरोसिन की बोतल निकल कर पीने लगी. तब मां किचेन में आ गयी और बोतल छीन लिया. इसके कुछ देर बाद बच्ची की तबीयत खराब होने लगी.
इस पर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बच्ची उलटी करने लगी थी. साथ ही उसकी स्थिति गंभीर होती जा रही थी. इस पर चिकित्सकों ने जांच कर बेहतर इलाज के लिए पल्लवी को जमशेदपुर रेफर कर दिया. लेकिन परिजन जमशेदपुर नहीं जाकर बच्ची को चाईबासा के ही एक निजी नर्सिंग होम में ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola