िरटायर्ड शिक्षक से तीन लाख ठगे
Updated at : 01 Feb 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रीमियम राशि समय से पूर्व जमा करने पर अधिक राशि रिटर्न मिलने का प्रलोभन देकर अपराधियों ने रिटायर शिक्षक सोनाराम सुरीन (62) से तीन लाख चार हजार छह सौ रुपये ठग लिये. पीड़ित रिटायर शिक्षक ने बुधवार को सदर थाने में भगवान सहाय वर्मा और संदीप अग्रवाल के खिलाफ […]
विज्ञापन
चाईबासा : लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रीमियम राशि समय से पूर्व जमा करने पर अधिक राशि रिटर्न मिलने का प्रलोभन देकर अपराधियों ने रिटायर शिक्षक सोनाराम सुरीन (62) से तीन लाख चार हजार छह सौ रुपये ठग लिये. पीड़ित रिटायर शिक्षक ने बुधवार को सदर थाने में भगवान सहाय वर्मा और संदीप अग्रवाल के खिलाफ ठगी की शिकायत की. श्री सुरीन कुमारडुंगी थानांतर्गत हो बालकांड निवासी हैं.
2016 में ली एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी :
दर्ज प्राथमिकी में श्री सुरीन ने कहा कि उन्होंने एसबीआई बैंक चाईबासा मुख्य शाखा स्थित एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस से वर्ष 2016 में एक पॉलिसी ली. इसका वार्षिक प्रीमियम एक लाख रुपये है. एक साल बाद जून 2017 में उनके एसबीआइ खाते से एक लाख रुपये प्रीमियम काटा गया. हालांकि जनवरी 2017 में एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस के टॉल फ्री नंबर 1800229090 पर फोन कर उन्होंने पॉलिसी बंद करने को कहा. वहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.
आरोपी ने फोन कर बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर दिया : इस बीच मार्च 2017 में 705306775 नंबर से फोन आया. दूसरी ओर से कहा गया रांची से एसबीआई
इंश्योरेंस कार्यालय से भगवान सहाय वर्मा बोल रहा हूं. आपका पॉलिसी नंबर 55146306 बंद करने के लिए संबंधित बैंक से एनओसी चाहिए. बैंक ने मुझे यह कहते हुए एनओसी नहीं दिया कि पॉलिसी पांच वर्षों की है. बीच में बंद नहीं किया जा सकता. इसके बाद भगवान सहाय वर्मा ने एनओसी के लिए 13,600 रुपये मांगे. पैसे जमा करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खाता संख्या 60691011005360 दिया. श्री सुरीन ने छह मार्च को हाटगम्हरिया की बैंक ऑफ इंडिया शाखा में रुपये जमा किये. भगवान सहाय ने जून में फोन कर कहा कि एक किस्त एक लाख रुपये मेरे खाता में जमा कर दें. ऐसा करने पर पांच लाख मिलेंगे. इसपर फिर बैंक ऑफ इंडिया चाईबासा शाखा में 47,000 व 40,000 रुपये दो दिनों में जमा करा दिये.
पांच बार पैसे जमा करने के बाद ठगी का हुआ अंदेशा
उसके बाद मोबाइल नंबर 9069943580 से फोन आया. उसने अपना नाम संदीप अग्रवाल बताया. कहा आपकी पॉलिसी की दो किस्त बाकी है. एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंश के हेड ऑफिस मुंबई में कार्यरत हूं. दो किस्त देने पर 2018 में 10 लाख रुपये मिलेंगे. इस पर सितंबर 2017 में भगवान सहाय वर्मा के खाते में 90 हजार, नवंबर में 97 हजार 500 देकर पांचों किस्त पूरी की. वहीं 24 जनवरी 2018 को संदीप अग्रवाल का फोन आया. उसने कहा कि दो किस्त और बाकी है. तब मुझे ठगी का अंदेशा हुआ.
चाईबासा
बीमा किश्त के नाम ठगी
पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक ने दो लोगों के खिलाफ की शिकायत
कुमारडुंगी थाना अंतर्गत बालकांड के निवासी हैं पीड़ित शिक्षक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




