बच्चों की बर्थडे पार्टी के लिए टेस्टी और मजेदार स्नैक्स आइडियाज 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 21 Mar 2026 8:57 AM

विज्ञापन

स्नैक्स आइडियाज (AI Image)

Snacks Ideas For Kids Birthday Ideas: अगर आपके भी बच्चे का बर्थडे आने वाला है और आप इस मौके पर स्नैकस बनाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. यहां आप स्नैक्स आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

विज्ञापन

Snacks Ideas For Kids Birthday Ideas: बर्थडे पार्टी को मजेदार और यादगार बनाने में टेस्टी खाने का बहुत बड़ा रोल होता है. बच्चों की बर्थडे पार्टी में आप ऐसे स्नैक्स शामिल कर सकते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ देखने में भी आकर्षक हों और बच्चों को तुरंत पसंद आ जाएं. इस आर्टिकल में हम आपको 4 स्नैक्स आइडियाज के बारे में बताएंगे जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं. 

मिनी सैंडविच बनाएं

मिनी सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस बटर और हरी चटनी लगाकर ब्रेड पर फैला लें. इसके ऊपर खीरा, टमाटर और उबला आलू पतले स्लाइस में रख दें. नमक, काली मिर्च और चाट मसाला छिड़कें. दूसरी ब्रेड से कवर करके हल्का दबाएं और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सर्व करें. 

ब्रेड पिज्जा बनाएं

आप ब्रेड पिज्जा भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए ब्रेड स्लाइस लें पर पिज्जा सॉस लगाएं. अब इसके ऊपर बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और कॉर्न डालें. ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज डाल दें. इस ब्रेड को तवा पर डालें और ढककर चीज पिघलने तक पका लें. 

चीज बॉल्स बनाएं

चीज बॉल्स भी स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए आप उबले हुए आलू को अच्छे से मैश कर लें और इसमें कद्दूकस किया हुआ चीज मिलाएं. अब इसमें नमक, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और थोड़ा कॉर्नफ्लोर डालकर मिश्रण तैयार करें. इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और गोल करके चिपटा कर लें. बीच में चीज को डालें और किनारों को जोड़कर बंद कर के गोल बना लें. अब इन्हें ब्रेडक्रम्ब्स में लपेटकर गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. 

आलू चिप्स बनाएं

आप झटपट से आलू चिप्स बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर पतले-पतले स्लाइस में काट लें. कटे हुए आलू को कुछ देर ठंडे पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद कपड़े से सुखाकर गरम तेल में धीमी आंच फ्राई कर लें. तैयार चिप्स पर नमक डाल दें. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola