पाइनएप्पल से बनाएं कुछ नया, ट्राई करें ये आइडियाज

अनानास से बनने वाली कुछ टेस्टी रेसिपी (AI generated Image)
Pineapple Recipe Ideas: अक्सर हम पाइनएप्पल को काटकर नमक लगाकर या साधारण तरीके से खा लेते हैं. अगर आप पाइनएप्पल से कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये आसान आइडियाज जरूर ट्राई करें.
Pineapple Recipe Ideas: अनानास एक ऐसा फल है, जिसे अधिकतर लोग सिर्फ जूस बनाकर पी लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आप कई तरह की स्वादिष्ट और मजेदार रेसिपी भी बना सकते हैं. इसका मीठा और हल्का खट्टा स्वाद हर डिश को खास बना देता है. आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में अनानास से बनने वाली कुछ टेस्टी रेसिपीज.
अनानास का रायता
अनानास का रायता खासकर गर्मियों में बहुत पसंद किया जाता है. इसे बनाने के लिए दही को अच्छी तरह फेंट लिया जाता है और उसमें बारीक कटे हुए अनानास के टुकड़े मिलाए जाते हैं. फिर स्वादानुसार नमक, थोड़ी चीनी और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स किया जाता है.
पाइनएप्पल शेक
पाइनएप्पल शेक बच्चों से लेकर बड़ों को भी बहुत पसंद आती हैं. इसे बनाने के लिए अनानास के टुकड़ों को ठंडे दूध, चीनी और बर्फ के साथ मिक्सर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड किया जाता है. ये शेक स्वाद में मीठा, क्रीमी और बहुत रिफ्रेशिंग होता है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं.
ग्रिल्ड अनानास
ग्रिल्ड अनानास बनाने के लिए अनानास के स्लाइस पर हल्का शहद लगाया जाता है और फिर तवे या ग्रिल पर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंका जाता है. चाहें तो ऊपर से थोड़ा दालचीनी पाउडर भी छिड़क सकते हैं.
पाइनएप्पल जैम
पाइनएप्पल जैम घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए अनानास की प्यूरी को कड़ाही में चीनी के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है और लगातार चलाया जाता है. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगता है, तब उसमें थोड़ा नींबू का रस डाल दिया जाता है. पूरी तरह गाढ़ा होने पर गैस बंद करके ठंडा कर लिया जाता है और इसे डब्बे में भरकर स्टोर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू
यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










