मोटरसाइकिल के लिए ससुराल वालों ने कर दी बहन की हत्या
Updated at : 01 Feb 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

भाई ने पति समेत ससुराल वालों पर दर्ज कराया हत्या का मामला मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत लाइलोर पंचायत के डोमलोई की एक विवाहिता की मौत पर मृतका के भाई ने अपने बहनोई समेत अपनी बहन के सास ससुर पर हत्या का मामला ओड़िशा के बिसरा थाना में दर्ज कराया है. डोमलोई गांव निवासी नकुल तिग्गा […]
विज्ञापन
भाई ने पति समेत ससुराल वालों पर दर्ज कराया हत्या का मामला
मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत लाइलोर पंचायत के डोमलोई की एक विवाहिता की मौत पर मृतका के भाई ने अपने बहनोई समेत अपनी बहन के सास ससुर पर हत्या का मामला ओड़िशा के बिसरा थाना में दर्ज कराया है. डोमलोई गांव निवासी नकुल तिग्गा ने अपनी बहन मौसमी तिग्गा की हत्या करने का आरोप उसके पति व ससुराल पक्ष के ऊपर लगाया है. मामला दर्ज कर बिसरा पुलिस जांच में जुट गयी है.
दहेज की मांग को लेकर किया जाता था परेशान : नकुल
नकुल तिग्गा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी बहन मौसमी की शादी ओड़िसा के बिसरा अंतर्गत बुदुलझोर(सनपोखर) गांव के विश्वनाथ तिर्की से हुई थी. जहां कुछ महीने तक सब ठीक-ठाक था. लेकिन कुछ ही महीनों बाद मौसमी को उसके पति विश्वनाथ, ससुर एतो तिर्की व सास धुसरी तिर्की दहेज की मांग करते हुए मोटरसाइकिल की मांग करने लगे. दहेज के लिए पति समेत ससुराल वाले मौसमी को मानसिक रूप से प्रताड़ित व मारपीट करते थे.
24 जनवरी की रात को मौसमी के पति विश्वनाथ ने फोन करके बताया कि मौसमी ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद 25 की सुबह जब वे अपनी बहन के मृत शरीर को देखने पहुंचे तो देखा कि उसके बहन के शरीर में जख्म के निशान है. जिसके बाद शक हुआ कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसे मारा गया है. बाद में नकुल ने दहेज प्रताड़ना व हत्या का मामला दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




