कीटनाशक का घोल पीने से गंभीर महिला ने दम तोड़ा
Updated at : 31 Jan 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

खेल-खेल में नाती-नतिनी ने बाल्टी में कीटनाशक डाल दिया था अज्ञानता में वृद्धा ने प्यास लगने पर पी लिया था बाल्टी का पानी 26 जनवरी का रात में स्थिति बिगड़ी, सुबह अस्पताल में भर्ती कराया चाईबासा : बीते 26 जनवरी की रात खेल-खेल में नाती-नतिनी ने पानी भरे बाल्टी में कीटनाशक मिला दिया था. वहीं […]
विज्ञापन
खेल-खेल में नाती-नतिनी ने बाल्टी में कीटनाशक डाल दिया था
अज्ञानता में वृद्धा ने प्यास लगने पर पी लिया था बाल्टी का पानी
26 जनवरी का रात में स्थिति बिगड़ी, सुबह अस्पताल में भर्ती कराया
चाईबासा : बीते 26 जनवरी की रात खेल-खेल में नाती-नतिनी ने पानी भरे बाल्टी में कीटनाशक मिला दिया था. वहीं वृद्धा चुन्नु महतो ने अज्ञानता में उक्त बाल्टी का पानी पी लिया था. इसके बाद गंभीर स्थिति में चाईबासा सदर अस्पताल में इलाजरत वृद्धा चुन्नु महतो की सोमवार रात मौत हो गयी. चुन्नु महतो सोनुवा थानांतर्गत महुलडीहा गांव के सारसपोस टोला की रहनेवाली थी. परिजनों ने 27 जनवरी की सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया था.
पति मोतीलाल महतो ने बताया कि 26 जनवरी को गांव में स्पोर्ट्स चल रहा था. घर के सभी लोग वहां गये थे. शाम को घर में छोटा नाती और नतिनी ने बोतल में रखे कीटनाशक को बाल्टी के पानी में घोल दिया. रात में पत्नी को प्यास लगी तो उसने उस बाल्टी का पानी पी लिया. कुछ देर बाद चुन्नु महतो की तबीयत खराब हो गयी. उसने उल्टी किया. रात होने के कारण दूसरे दिन सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




