एमबी बुक की गड़बड़ी सात दिनों में सुधारें : डीडीसी

Updated at : 31 Jan 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
एमबी बुक की गड़बड़ी सात दिनों में सुधारें : डीडीसी

जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई गड़बड़ी के कारण भुगतान में हो रही थी परेशानी चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के ज्यादातर प्रखंडों में एमबी (मैनेजमेंट बुक) में गड़बड़ी मिली है. वहीं मनरेगा कर्मियों के बुक में भी गड़बड़ी हुई है. डीडीसी सीपी कश्यप ने एक सप्ताह में सुधार का निर्देश दिया. इस संबंध में जनप्रतिनिधियों […]

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई

गड़बड़ी के कारण भुगतान में हो रही थी परेशानी
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के ज्यादातर प्रखंडों में एमबी (मैनेजमेंट बुक) में गड़बड़ी मिली है. वहीं मनरेगा कर्मियों के बुक में भी गड़बड़ी हुई है. डीडीसी सीपी कश्यप ने एक सप्ताह में सुधार का निर्देश दिया. इस संबंध में जनप्रतिनिधियों ने डीडीसी से शिकायत की थी. इसमें बताया गया कि कर्मी के एमबी बुक सही से तैयार नहीं किया जाता है. इसके कारण सही से भुगतान नहीं होता है. चक्रधरपुर, मनोहरपुर प्रखंड में सबसे अधिक गड़बड़ी की बात कही जा रही है. लगभग 800 से अधिक मजदूर की एमबी बुक में गड़बड़ी हुई है.
बीडीओ को करें लिखित शिकायत
मनरेगा योजनाओं में कार्यरत मजदूर को यदि भुगतान नहीं मिला तो वे सीधा बीडीओ को लिखित शिकायत करें. उसकी समस्या का समाधान अविलंब कर दिया जायेगा. बीडीओ स्तर में यदि समस्या का समाधान नहीं होता तो मजदूर को डीडीसी स्तर पर सहयोग मिलेगा. डीडीसी के मुताबिक मनरेगा मजदूरों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. रोजगार सेवक मजदूरों की समस्या को उजागर करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola