ट्रेलर के धक्के से तार टूटा दो बाइक सवार हुए जख्मी

Updated at : 23 Jan 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेलर के धक्के से तार टूटा दो बाइक सवार हुए जख्मी

तार में बिजली प्रवाहित नहीं होने से बची कई की जान ट्रेलर लेकर चालक हुआ फरार, तार में 11 हजार वोल्ट का है तार झींकपानी : झींकपानी स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया. हालांकि बाइक से दो लोग गिरकर घायल हो गये. घटना सोमवार सुबह साढ़े […]

विज्ञापन

तार में बिजली प्रवाहित नहीं होने से बची कई की जान

ट्रेलर लेकर चालक हुआ फरार, तार में 11 हजार वोल्ट का है तार
झींकपानी : झींकपानी स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया. हालांकि बाइक से दो लोग गिरकर घायल हो गये. घटना सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे की है. स्कूल के पास 11 हजार वोल्ट का तार सड़क के आरपार हुआ है. तार सड़क के बीच झूल गया था. चाईबासा से हाटगम्हरिया की ओर जा रहा ट्रेलर तार में फंसते हुए तेजी से फरार हो गया.
इसके बाद तार टूट कर सड़क पर गिर गया. ट्रेलर के पीछे बाइक से झींकपानी के बींगतोपांग गांव निवासी रंजीत खंडाइत, उसके ताऊ जगदीश खंडाइत और उसकी बहन हीरा खंडाइत हाटगम्हरिया जा रहे थे. तार में फंसने से बाइक पर सवार उक्त तीनों गिर पड़े. सौभाग्य से तार में बिजली प्रवाहित नहीं थी. इसके कारण तीनों की जान बच गयी. जगदीश के चेहरे, हाथ और हीरा के हाथ व पैर में चोट आयी है. लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गयी. इसके बाद सड़क के दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी. पुलिस को जानकारी मिलते हुए घटनास्थल पर पहुंची. तार को सड़क से तार को हटाया दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola