भारत से पाकिस्तान-अफगानिस्तान तक मौसम का यू-टर्न! 1000 किमी लंबे ‘रेन बैंड’ के बारे में जानें

Updated:
विज्ञापन
Bad Weather Reason

बेमौसम बरसात की वजह क्या? (Photo: PTI)

Bad Weather : दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में पिछले दो दिनों से मौसम बदला हुआ है. लगातार बारिश, आंधी-तूफान और कहीं-कहीं ओले भी गिर रहे हैं. मौसम की मार पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी झेल रहे हैं. आखिर ऐसा क्यों? आइए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

विज्ञापन

Bad Weather : बेमौसम बारिश सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी देखने को मिल रही है. इससे पूरे इलाके का मौसम एक साथ बिगड़ा हुआ है. बारिश की वजह से तापमान करीब 7 डिग्री तक गिर गया है. फिर से लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है. मार्च में जब आमतौर पर गर्मी शुरू होती है, उस समय ऐसी बारिश होना सामान्य बात नहीं मानी जा रही है. यह बदलते मौसम के पैटर्न का संकेत माना जा रहा है.

मौसम खराब होने की वजह क्या?

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के एक्टिव होने की वजह से भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में मौसम अचानक बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, ऊपरी हवा में एक तरह का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो इस समय उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है.

पश्चिमी विक्षोभ अक्सर सर्दियों में आता है

इसके अलावा एक लंबी लाइन में बना कम दबाव का सिस्टम (यानी पश्चिमी विक्षोभ) अफगानिस्तान से पाकिस्तान होते हुए भारत तक करीब 1000 किलोमीटर लंबा रेन बैंड बना रहा है. आमतौर पर ऐसे पश्चिमी विक्षोभ सर्दियों में (दिसंबर से फरवरी के बीच) आते हैं. ये ठंड, बारिश या बर्फबारी लेकर आते हैं, लेकिन इस बार मार्च में इसका असर देखने को मिल रहा है.

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की

मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (21 मार्च) को पूरे देश के लिए अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा, जहां भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय देशभर में बड़े स्तर पर गरज-चमक और तूफानी गतिविधियां चल रही हैं. दिल्ली में 20 मार्च को हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है. उन्होंने कहा कि शनिवार शाम भी दिल्ली में बीच-बीच में बारिश हो सकती है. हालांकि रविवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होगा और बारिश की संभावना कम होती जाएगी.

यह भी पढ़ें : मौसम : तेज हवा के साथ होगी बारिश, इन राज्यों में अलर्ट जारी

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है. यहां हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola