हाथी दांत के साथ धराये 3 तस्कर

Updated at : 18 Jan 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी दांत के साथ धराये 3 तस्कर

चाईबासा : हाथी दांत तस्करी के मामले में चाईबासा पुलिस को मंगलवार रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने एक साथ पांच स्थानों पर छापा मारकर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों के पास से हाथी दांत व लाखों रुपये नगद मिलने की सूचना है. ज्ञात हो कि दिसंबर माह में मझगांव […]

विज्ञापन

चाईबासा : हाथी दांत तस्करी के मामले में चाईबासा पुलिस को मंगलवार रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने एक साथ पांच स्थानों पर छापा मारकर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों के पास से हाथी दांत व लाखों रुपये नगद मिलने की सूचना है.

ज्ञात हो कि दिसंबर माह में मझगांव थाना क्षेत्र के बड़ाबेलमा जंगल हाथी को मारकर तस्करों ने उसके दांत चुरा लिये थे.
मामले की जांच में जुटी पुलिस को मंगलवार रात एक पुख्ता सूचना मिली थी. एसपी अनीश गुप्ता के निर्देश पर हाथी दांत तस्करों को गिरफ्तार करने के लिये तीन टीमें बनायी गयीं. तीनों टीमों ने राम में चाईबासा, मंझारी, कुमारडुंगी, मझगांव तथा ओड़िशा के जशीपुर में एक साथ छापामारी की थी. इस दौरान तीन हाथी दांत
तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनमें चाईबासा से एक, मंझगांव के बाराकटा से एक तथा ओड़िशा के जशीपुर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किये जाने की सूचना है. इनके पास से चोरी के हाथी दांत बरामद हुए हैं तथा तस्करी में मिली मोटी रकम भी जब्त की गयी है.
गिरफ्तार लोगों में हाथी दांत बेचने व उसे खरीदने वाले शामिल हैं. मामले के कई आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम बुधवार को पड़ोसी जिले खूंटी में छापामारी करने रवाना हुई है. बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये अभियान को गुप्त रखा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola