विधायक के हंगामे से दफ्तर छोड़ भागे कर्मी एक घंटे में ही ईचाकुटी गांव पहुंची बिजली

Updated at : 17 Jan 2018 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक के हंगामे से दफ्तर छोड़ भागे कर्मी एक घंटे में ही ईचाकुटी गांव पहुंची बिजली

गांव में एक साल से लगा था ट्रांसफॉर्मर चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के ईचाकुटी गांव में ट्रांसफॉर्मर लगने एक साल बाद भी बिजली नहीं आने से नाराज विधायक शशिभूषण सामड मंगलवार को बिजली कार्यालय पहुंच गये और ऐसा हंगामा खड़ा किया कि सभी कर्मी भाग खड़े हुए. विधायक के तेवर देख हरकत में आये विभाग ने […]

विज्ञापन

गांव में एक साल से लगा था ट्रांसफॉर्मर

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के ईचाकुटी गांव में ट्रांसफॉर्मर लगने एक साल बाद भी बिजली नहीं आने से नाराज विधायक शशिभूषण सामड मंगलवार को बिजली कार्यालय पहुंच गये और ऐसा हंगामा खड़ा किया कि सभी कर्मी भाग खड़े हुए. विधायक के तेवर देख हरकत में आये विभाग ने एक घंटे में ही गांव में बिजली बहाल कर दी. जानकारी के मुताबिक विधायक दोपहर करीब डेढ़
बजे बिजली कार्यालय पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने चेतावनी दी, ‘सभी कार्यालय से बाहर निकल जायें, तालाबंदी की जायेगी. जब यहां अधिकारी व कर्मचारी रहते ही नहीं हैं, तो कार्यालय की जरूरत नहीं है.’ इस दौरान मौके पर मौजूद शिक्षक बीएन कर, सुमन तिर्की, बलराम प्रधान आदि उपभोक्ताओं ने विभागीय कर्मचारियों द्वारा परेशान करने व दुर्व्यवहार का आरोप लगाया. इस पर विधायक ने मौजूद कर्मचारी कैशियर प्रवीण साहू, महेश्वर महतो पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि सरकारी अधिकारी व कर्मचारी अफरशाही न करें. विधायक करीब तीन बजे तक कार्यालय में रहे. हंगामे के बाद विद्युतकर्मी संजय यादव व अन्य आनन-फानन में ईचाकुटी गांव गये और सवा चार बजे तक बिजली बहाल कर दी.
रोजाना शाम को गांव पहुंच रहे हाथी : बिजली नहीं रहने से रोजाना शाम होते ही बाइपी पंचायत में हाथी पहुंच कर आतंक मचा रहे हैं. इससे ग्रामीणों में दहशत है. पंचायत में अब भी गुटुसाई, डीबीसाई, सोनोसाई, लाकीगुटू साई, मानीगुटू साई आदि गांवों में बिजली नहीं है. इससे दो सौ से अधिक परिवार अंधरे में रहने को विवश हैं.
चक्रधरपुर . अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन, तो भड़के सामड, पहुंचे कार्यालय
ग्रामीणों की लिखित शिकायत के बाद पहुंचे थे
साल भर पहले इचाकुटी में ग्रामीणों के सहयोग से 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था, लेकिन बिजली नहीं दी गयी. इस पर बाइपी पंचायत के मुखिया राकेश जोंको व ग्रामीणों ने विधायक को लिखित शिकायत की थी. शिकायत मिलने पर विधायक श्री सामड ने विभाग के अधिकारियों को फोन किया, तो किसी ने फोन
नहीं उठाया. इससे नाराज होकर वह विद्युत कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने पाया कि एसडीओ कार्यालय में ताला लटका हुआ है जबकि कुछ कर्मी अंदर में बिल जमा करने व अन्य कार्य कर हैं. एसडीओ के नहीं मिलने के कारण विधायक ने हंगामा शुरू कर दिया. कर्मचारियों से पूछा तो बताया गया कि एसडीओ जनसंवाद में चाईबासा गये हैं. डेढ़ घंटे तक हंगामे के बाद विधायक लौट गये. एक घंटे मेें गांव में बिजली भी पहुंच गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola