मैरेज हॉल, स्कूल, बाजार में वेस्ट टु कंपोस्ट शुरू करने का आदेश

Updated at : 17 Jan 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
मैरेज हॉल, स्कूल, बाजार में वेस्ट टु कंपोस्ट शुरू करने का आदेश

चाईबासा : उपायुक्त अरवा राज कमल ने शहर के मैरेज हॉल, स्कूल, बाजार व आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठान में वेस्ट टू कंपोस्ट (कचरा से खाद) बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने शहर के गीला कचरा से खाद बनाने की पहल करने को कहा है. वे मंगलवार को जिला समाहरणालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 […]

विज्ञापन

चाईबासा : उपायुक्त अरवा राज कमल ने शहर के मैरेज हॉल, स्कूल, बाजार व आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों को अपने प्रतिष्ठान में वेस्ट टू कंपोस्ट (कचरा से खाद) बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने शहर के गीला कचरा से खाद बनाने की पहल करने को कहा है. वे मंगलवार को जिला समाहरणालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कचरा जमा करने व इससे बायो कंपोस्ट बनाने के लिये शहीद पार्क में पीट का निर्माण किया गया है. लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने की जरूरत है, ताकि शहर को साफ-सुथरा रखा जाये.

नगर परिषद क्षेत्र में दो पालियों में हो रही सफाई
डीसी ने कहा कि चार जनवरी 2018 से सभी शहरी स्थानीय निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू किया गया है. नगर परिषद क्षेत्र में दो पालियों (दिन-रात) सफाई की जा रही है. 100 की संख्या में नये टूविन डस्टबिन (गीला के लिये हरा और सूखा के लिये नीला) लगाये गये हैं. सभी वार्डों में घर-घर कचरा संग्रह किया जा रहा है. उपायुक्त ने सफाई कर्मियों को अपडेट रखने का निर्देश दिया. संबंधित पदाधिकारी स्वच्छता को गंभीरता से लें. मौके पर एडीसी जय किशोर प्रसाद, डीसीएलआर, इओ चाईबासा व चक्रधरपुर, अंचलाधिकारी सरोजनी एनी तिर्की, सिटी मैनेजर अकाश सिंह सकते अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
कचरा जमा करने व बायो कंपोस्ट बनाने के लिए शहीद पार्क में पीट बना
खुले में शौच नहीं करने की अपील
बैठक में आम लोगों से अपील हुई कि वे खुले में शौच न करें. हमेशा शौचालयों का प्रयोग करें. जिनके घर में व्यक्तिगत शौचालय की सुविधा न हो, तो सामुदायिक व सार्वजनिक शौचालय का प्रयोग करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola