रेल जीएम ने आधारभूत संरचना के विकास पर दिया जोर

चक्रधरपुर : दपू रेलवे के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल ने शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल का वार्षिक दौरा किया. जीएम ने रेल मंडल के (चांडिल-टाटा-चक्रधरपुर) 97 किमी रेलखंड के विकास कार्यों व यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान रेलवे की आधारभूत संरचना को विकसित करने और रेलवे क्षमता व उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया. वहीं […]
चक्रधरपुर : दपू रेलवे के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल ने शुक्रवार को चक्रधरपुर रेल मंडल का वार्षिक दौरा किया. जीएम ने रेल मंडल के (चांडिल-टाटा-चक्रधरपुर) 97 किमी रेलखंड के विकास कार्यों व यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान रेलवे की आधारभूत संरचना को विकसित करने और रेलवे क्षमता व उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया. वहीं संरक्षा व अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाओं पर नजर दौड़ाया, ताकि रेल कर्मचारियों व यात्रियों की बुनियादी समस्याओं का निदान और उन्हें सहूलियत मिल सके.
श्री अग्रवाल ने टाटा से चक्रधरपुर तक नयी तीसरी व चौथी रेल लाइन परियोजना एवं पटरी बदलने, स्टेशन, सिग्नल पद्धति, पुल व पुलिया, रेल समपार फाटकों पर ब्रिज निर्माण कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर, सीनी, चांडिल, कांड्रा और टाटानगर में ट्रैक का रख-रखाव व सिग्नल व्यवस्था काफी बेहतर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




