बेहतर तीरंदाजों का चयन कर प्रशिक्षण देगी टाटा स्टील
Updated at : 06 Jan 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : आदिवासी मित्र मंडल मैदान में टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को तीरंदाजी चयन शिविर लगा. इसमें अंडर 14-16 के बालक-बालिकाओं का चयन किया गया. चयनित प्रतिभागियों को झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंबरू जामुदा ने उपहार देकर सम्मानित किया. खिलाड़ियों का चयन सीनियर सीएसआर मेघलाल महतो, सीएसआर आर वरूण, […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : आदिवासी मित्र मंडल मैदान में टाटा स्टील रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में शुक्रवार को तीरंदाजी चयन शिविर लगा. इसमें अंडर 14-16 के बालक-बालिकाओं का चयन किया गया.
चयनित प्रतिभागियों को झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंबरू जामुदा ने उपहार देकर सम्मानित किया. खिलाड़ियों का चयन सीनियर सीएसआर मेघलाल महतो, सीएसआर आर वरूण, टाटा आर्चरी एकेडमी के कोच एस सानु ने किया. सीनियर सीएसआर श्री महतो ने कहा कि इस वर्ष 25 जगहों पर चयन शिविर लगाकर 200 बालक-बालिकाओं का चयन किया जायेगा. चयनित प्रतिभागियों के बीच टाटा में ट्रायल प्रतियोगिता होगी. बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को एकेडमी में रख कर ट्रेनिंग दी जायेगी. मौके पर आदिवासी आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के कोच विशाल सामाड, रानी स्कूल के कोच लुखी सोरेन समेत अन्य मौजूद थे.
इन प्रतिभागियों का हुआ चयन
अंडर-14 बालक वर्ग के 20 मीटर में हरमीत प्रधान, राहुल गुंदुवा, मांगता दिग्गी, 30 मीटर में नवीन बानरा, सुशील भेंगरा, सैनिक जेना, अंडर-16 बालक वर्ग के 20 मीटर में श्याम बांदिया, सूरज कुमार महतो, सचिन महतो, अंडर-16 में लखन गागराई, सोनु गिरी, बबलू दास, अंडर-14
बालिका वर्ग के 20 मीटर में पूजा मोहांती, स्नेहा गोप, पारुल तांती, 30 मीटर में मेनका सरदार, मनीषा नायक, रेशमी गोप, अंडर-16 बालिका वर्ग के 20 मीटर में संजना, पूनम मुंडा, किरन मुंडा, 30 मीटर में संगीता दिग्गी, पूर्णिमा बांकिरा, सारथी महाली का चयन हुआ है. ये प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




