झींकपानी एसीसी गेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated at : 06 Jan 2018 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
झींकपानी एसीसी गेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

झींकपानी : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा व झारखंड जनरल कामगार यूनियन की ओर से एसीसी कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन कर जमीन मालिकों को रोजगार देने, सीएसआर के तहत 10 किमी के दायरे में आनेवाले गांवों का विकास करने जैसी मांगें रखी. जुलूस की शक्ल में सभी जमीन मालिक आसपास के गांवों में घूमकर एसीसी […]

विज्ञापन

झींकपानी : अखिल भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा व झारखंड जनरल कामगार यूनियन की ओर से एसीसी कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन कर जमीन मालिकों को रोजगार देने, सीएसआर के तहत 10 किमी के दायरे में आनेवाले गांवों का विकास करने जैसी मांगें रखी. जुलूस की शक्ल में सभी जमीन मालिक आसपास के गांवों में घूमकर एसीसी कंपनी के मुख्य गेट के समक्ष पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया गया. धरना का नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने किया.

श्री मुंडा ने कहा कि एसीसी कंपनी 1946 से इस क्षेत्र से चूना पत्थर का दोहन कर रही है, लेकिन 71 सालों में भी इस क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया. उलटे कारखाना से निकलनेवाले जहरीले धुएं एवं डस्ट ने इस क्षेत्र को प्रदूषित कर दिया है. धरना के बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसीसी सीमेंट वर्क्स झींकपानी के प्रबंधन को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कंपनी जब तक मांगों पर कंपनी विचार नहीं करती तबतक लगातार आंदोलन करते रहेंगे. धरना में जिला अध्यक्ष मानसिंह तिरिया, उपाध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल, सचिव नरेश सुंडी, कृष्णा तिरिया, अर्जुन दोराइबुरू, कोदमा होनहागा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola