चाईबासा : महिला कैदी ने बच्चे को दिया जन्म
Updated at : 05 Jan 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

चाचा ससुर की हत्या मामले में काट रही सजा सात माह पहले पति के साथ जेल गयी थी सदर अस्पताल में जच्चा व बच्चा स्वस्थ है चाईबासा : चाचा ससुर की हत्या मामले में चाईबासा जेल में पति के साथ बंद रुकमणी देवगम ने गुरुवार की शाम सदर अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे (लड़का) को […]
विज्ञापन
चाचा ससुर की हत्या मामले में काट रही सजा
सात माह पहले पति के साथ जेल गयी थी
सदर अस्पताल में जच्चा व बच्चा स्वस्थ है
चाईबासा : चाचा ससुर की हत्या मामले में चाईबासा जेल में पति के साथ बंद रुकमणी देवगम ने गुरुवार की शाम सदर अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे (लड़का) को जन्म दिया. डॉक्टरों ने जच्चा बच्चा दोनों के स्वस्थ होने की बात कही है. करीब सात माह पूर्व चाचा ससुर पूर्ण चंद देवगम की हत्या मामले में रुक्मणी अपने पति श्याम देवगम के साथ जेल भेजी गयी थी. उस समय वह करीब 2 माह की गर्भवती थी. आज शाम को प्रसव पीड़ा उठने पर 5:00 बजे उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 10 मिनट बाद उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. रुक्मणी को पहले ही एक लड़का और एक लड़की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




