दपू रेल जीएम आज चक्रधरपुर मंडल के स्टेशनों की यात्री सुविधाएं देखेंगे
Updated at : 05 Jan 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

यूनियनों व जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों संग करेंगे बैठक चक्रधरपुर : दपू रेलवे के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल पांच जनवरी को चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा करेंगे. सुबह 6 बजे रेल जीएम श्री अग्रवाल 20 कोच के विशेष सैलून में शालीमार से चक्रधरपुर पहुंचेंगे. शुक्रवार की सुबह 9 बजे चक्रधरपुर से निरीक्षण शुरू करेंगे. करीब 1 […]
विज्ञापन
यूनियनों व जनप्रतिनिधियों और रेल अधिकारियों संग करेंगे बैठक
चक्रधरपुर : दपू रेलवे के महाप्रबंधक एसएन अग्रवाल पांच जनवरी को चक्रधरपुर रेल मंडल का दौरा करेंगे. सुबह 6 बजे रेल जीएम श्री अग्रवाल 20 कोच के विशेष सैलून में शालीमार से चक्रधरपुर पहुंचेंगे. शुक्रवार की सुबह 9 बजे चक्रधरपुर से निरीक्षण शुरू करेंगे. करीब 1 घंटे 40 मिनट बाद 10.40 बजे सीनी स्टेशन पहुंचेंगे. करीब 45 मिनट तक सीनी, 11.40 से 12.10 तक कांड्रा, 13.30 से 13.50 बजे तक चांडिल और 14.35 से 15.45 तक टाटानगर का निरीक्षण व जायजा लेंगे. टाटानगर से वापस चक्रधरपुर शाम 16.50 बजे पहुंचेंगे. इस दौरान रेलवे के यूनियनों व जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और रेल अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. देर रात 12.50 बजे चक्रधरपुर से खड़गपुर और शालीमार रवाना होंगे.
चक्रधरपुर में सीएमएस की होगी लांचिंग
रेल जीएम चक्रधरपुर में कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) लांच करेंगे. इसके अलावा बड़ाबांबो-राजखरसावां डीटीएम-9, राजखरसावां- महालीमोरुप में लेवल क्रॉसिंग गेट, डीटीएम-7, ब्रिज, सीनी में स्टेशन, आरआरआइ, क्रू लॉबी, साउथ कॉलोनी, हेल्थ यूनिट, कांड्रा में इस्ट कॉलोनी, बाल उद्यान व आरपीएफ बैरक, टाटानगर में ग्रीन पैच व यूएसएफडी मशीन का उद्घाटन एवं राजखरसावां से चक्रधरपुर तक अधिकतम 120 किमी प्रति घंटें की गति से ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल करेंगे. इसको लेकर चक्रधरपुर समेत विभिन्न स्टेशनों पर तैयारी जोरों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




