स्कूल से लौट किशोरी ने घर में लगायी फांसी

Updated at : 04 Jan 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल से लौट किशोरी ने घर में लगायी फांसी

चाईबासा : बड़ी बहन के साथ स्कूल से घर लौटी छात्रा सावित्री चांपिया ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सावित्री बड़ा जामदा गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा थी. घटना बड़ाजामदा थानांतर्गत टंकीसाई स्थित उसके आवास में मंगलवार की शाम घटी. सावित्री मंगलवार को अपनी बड़ी बहन के […]

विज्ञापन

चाईबासा : बड़ी बहन के साथ स्कूल से घर लौटी छात्रा सावित्री चांपिया ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सावित्री बड़ा जामदा गवर्नमेंट मिडिल स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा थी. घटना बड़ाजामदा थानांतर्गत टंकीसाई स्थित उसके आवास में मंगलवार की शाम घटी. सावित्री मंगलवार को अपनी बड़ी बहन के साथ हंसते-खेलते स्कूल से घर लौटी, जिसके बाद उनकी मां ने दोनों के लिए खाना परोस दिया. लेकिन वह बाथरूम चली गयी,जबकि उसकी बड़ी बहन रूम के बाहर ही खाना खाने लगी.

सावित्री लौटने के बाद खाना लेकर रूम के अंदर चली गयी. उसकी बड़ी बहन खाना खाने के बाद घर के अंदर गयी तो सावित्री फांसी के फंदे पर झूलते दिखी. उसे देख बहन ने शोर मचाया तब घर के लोगों के साथ ही आसपास के लोग भी भी एकत्र हो गये, जिन्होंने उसे फंदे से नीचे उतारा. उसे आनन – फानन में बड़ाजामदा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बुधवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी,

जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतका का पिता चुंबरू चांपिया नुइया स्थित रुंगटा माइंस में काम करता है. चुंबरू ने बताया कि उसकी पत्नी और दो बेटियां घर में रहती थीं, जिनमें सावित्री सबसे छोटी थी. उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola