केयू की बीटेक परीक्षा की समय सािरणी से छेड़छाड़

Updated at : 04 Jan 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
केयू की बीटेक परीक्षा की समय सािरणी से छेड़छाड़

विवि प्रशासन के पास पहुंचा मामला, केस दर्ज होगा कोल्हान विश्वविद्यालय में सामने आया साइबर क्राइम का पहला मामला सोशल मीडिया पर किया वायरल केयू की पीडीएफ फाइल में छेड़छाड़ कर बदल दी परीक्षा की तिथि बीटेक के पांचवें व सातवें सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख में किया बदलाव चाईबासा : कोल्हान विवि में पहली […]

विज्ञापन

विवि प्रशासन के पास पहुंचा मामला, केस दर्ज होगा

कोल्हान विश्वविद्यालय में सामने आया साइबर क्राइम का पहला मामला
सोशल मीडिया पर किया वायरल
केयू की पीडीएफ फाइल में छेड़छाड़ कर बदल दी परीक्षा की तिथि
बीटेक के पांचवें व सातवें सेमेस्टर की परीक्षा की तारीख में किया बदलाव
चाईबासा : कोल्हान विवि में पहली बार साइबर क्राइम का मामला प्रकाश में आया है. कुछ शरारती तत्वों ने बीटेक के पांचवें व सातवें सेमेस्टर की परीक्षा के कार्यक्रम की तिथियों से छेड़छाड़ कर उन्हें बदल दिया है. यही नहीं, बदली हुई तिथि को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. जो व्हाट्सएप के कई ग्रुपों में जारी हो गया है. विवि द्वारा जारी परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार बीटेक की परीक्षा नौ जनवरी से होनी है, लेकिन सोशल मीडिया में इसके आरंभ होने की तिथि एक फरवरी बतायी गयी है. विद्यार्थियों ने विवि की आधिकारिक वेबसाइट से पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर उसे तोड़ते हुए उसकी तिथियों में फेरबदल कर दिया है.
फेरबदल करने के पश्चात नये परीक्षा कार्यक्रम को सोशल मीडिया में फैला दिया गया है. विवि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ एफआइआर करने जा रहा है, जिसने परीक्षा के कार्यक्रम से छेड़छाड़ किया है. विवि की ओर से गुरुवार को पश्चिम सिंहभूम तथा पूर्वी सिंहभूम के एसपी को इस संबंध में एक पत्र लिखा जायेगा. इसमें बीटेक पांचवें व सातवें सेमेस्टर की असली परीक्षा तिथि तथा नकली तिथि को बताया जायेगा.
परीक्षा नियंत्रक का हस्ताक्षर नहीं : सोशल मीडिया में जारी फर्जी परीक्षा कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ पीके पाणी का हस्ताक्षर नहीं है. साथ ही, विद्यार्थियों ने तिथि को बदला है. परीक्षा केंद्र में कोई छेड़छाड़ नहीं हुआ है. परीक्षा के कार्यक्रम में छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आते ही विवि प्रशासन ने गुरुवार को परीक्षा बोर्ड की बैठक बुलायी है. जिसमें यह मुद्दा रखा जायेगा.
नौ जनवरी से ही आरंभ होगी परीक्षा
कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया में प्रसारित परीक्षा के फर्जी कार्यक्रम पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं पूर्व घोषित, नौ जनवरी से ही आरंभ होंगी. पांचवें सेमेस्टर की पहली परीक्षा नौ जनवरी को है, जबकि सातंवें सेमेस्टर की पहली परीक्षा 10 जनवरी से आरंभ होगी. विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट में जारी सही परीक्षा कार्यक्रम पर ही ध्यान देने को कहा गया है.
कुछ विद्यार्थियों ने नौ जनवरी को होने वाली बीटेक की परीक्षा तिथि को बदल कर एक फरवरी कर दिया है. विवि की ओर से परीक्षा तिथि में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. विवि के लिए यह एक गंभीर मामला है. परीक्षा बोर्ड की बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय कर एसपी के पास शिकायत की जायेगी. सोशल मीडिया में फर्जी परीक्षा कार्यक्रम को सोशल मीडिया में फैलानेवाले विद्यार्थी पर कार्रवाई की जायेगी. विद्यार्थी वेबसाइट में जारी परीक्षा कार्यक्रम को ही सही मानें.
डॉ पीके पाणी, परीक्षा नियंत्रक, कोल्हान विवि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola