जूते-चप्पल का माला पहना कर गांव में घुमाया, पिटाई

Updated at : 03 Jan 2018 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
जूते-चप्पल का माला पहना कर गांव में घुमाया, पिटाई

घरों में घुसकर महिलाओं से करता था अश्लील हरकत ग्रामसभा में हुए फैसले के आधार पर मुंडा ने सुनाया फैसला नोवामुंडी के नक्सल प्रभावित बड़ापासेया गांव का मामला नोवामुंडी : घरों में घुसकर महिलाओं से अश्लील हरकत करने के आरोपी दो बच्चे के पिता विजय बोबोंगा को ग्रामसभा के आदेश पर सजा के रूप में […]

विज्ञापन

घरों में घुसकर महिलाओं से करता था अश्लील हरकत

ग्रामसभा में हुए फैसले के आधार पर मुंडा ने सुनाया फैसला
नोवामुंडी के नक्सल प्रभावित बड़ापासेया गांव का मामला
नोवामुंडी : घरों में घुसकर महिलाओं से अश्लील हरकत करने के आरोपी दो बच्चे के पिता विजय बोबोंगा को ग्रामसभा के आदेश पर सजा के रूप में महिलाओं ने चप्पल-जूतों का माला पहनाकर गांव में घुमाया. वहीं उसकी जमकर पिटायी की. घटना के बाद आरोपी ने अपनी हरकत के लिये महिलाओं व ग्रामसभा से माफी मांगी. वहीं उसने आश्वासन दिया कि अब वह किसी के साथ अशोभनीय हरकत नहीं करेगा. इसके बाद महिलाओं ने उसे छोड़ा. मामला नोवामुंडी के नक्सल प्रभावित बड़ापासेया गांव की है.
महिलाओं की शिकायत पर हुई ग्रामसभा
घटना के संबंध में आरोपी की हरकत से परेशान महिलाओं ने ग्रामसभा में इसकी शिकायत की. इसके बाद ग्रामीण मुंडा तूरी बोबोंगा की अध्यक्षता में ग्रामसभा हुई. इसमें सामाजिक दस्तूर के अनुसार आरोपी को सजा सुनायी गयी. घटना 31 दिसंबर की बतायी जा है. बताया जा रहा है कि विजय बोबोंगा की अशोभनीय हरकत से पड़ोसी बड़ापासेया गांव की महिलाएं परेशान थीं. आरोपी पर अपने रिश्तेदारों के साथ भी अश्लील हरकत करता था. ग्रामसभा में मिला सजा के बाद ऐसा करते फिर पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola