टेंपो-बाइक भिड़े, बच्चे की मौत तीन घायल
Updated at : 07 Nov 2017 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

मनोहरपुर-राउरकेला मार्ग पर घटी घटना मनोहरपुर : मनोहरपुर राउरकेला मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम टेंपो व बाइक में भिडंत हो गयी. इस सड़क दुर्घटना में एक छह वर्षीय बच्चे आशीष की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों […]
विज्ञापन
मनोहरपुर-राउरकेला मार्ग पर घटी घटना
मनोहरपुर : मनोहरपुर राउरकेला मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम टेंपो व बाइक में भिडंत हो गयी. इस सड़क दुर्घटना में एक छह वर्षीय बच्चे आशीष की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राउरकेला के आइजीएच में दाखिल कराया गया है. सभी घायल बिसरा थाना क्षेत्र के हैं. घायलों मे बिपिन बेहेरा(27), आशीष बेहेरा(6), विक्रम मुंडारी(30) एवं राखी मुंडारी (22) शामिल है. इलाज के दौरान बांगुरकेला निवासी आशीष की मौत हो गयी. दूसरी ओर, बिसरा पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




