मालिक के खिलाफ पिता ने थाना में गलत रिपोर्ट की: गंगा

Updated at : 07 Nov 2017 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
मालिक के खिलाफ पिता ने थाना में गलत रिपोर्ट की: गंगा

चक्रधरपुर : दिल्ली निवासी दुर्गेश जगतरामका व उनकी पत्नी अनीता जगतरामका के खिलाफ पिता सोमा बोदरा ने चक्रधरपुर थाना में गलत रिपोर्ट किया है. उक्त बातें सोमा बोदरा की पुत्री गंगा बोदरा ने चक्रधरपुर थाना पहुंच कर थाना प्रभारी गोपानाथ तिवारी के समक्ष कही. मालूम हो कि 5 नवंबर को मेरमेरा गांव निवासी सोमा बोदरा […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : दिल्ली निवासी दुर्गेश जगतरामका व उनकी पत्नी अनीता जगतरामका के खिलाफ पिता सोमा बोदरा ने चक्रधरपुर थाना में गलत रिपोर्ट किया है.

उक्त बातें सोमा बोदरा की पुत्री गंगा बोदरा ने चक्रधरपुर थाना पहुंच कर थाना प्रभारी गोपानाथ तिवारी के समक्ष कही. मालूम हो कि 5 नवंबर को मेरमेरा गांव निवासी सोमा बोदरा ने दुर्गेश जगतरामका के ऊपर बेटी को जबरन दिल्ली ले जाने का मामला दर्ज कराया था. युवती गंगा बोदरा ने कहा कि वह पिछले 15 साल से दुर्गेश के आवास पर काम कर रही है. अप्रैल में वह चक्रधरपुर अपने मां बाप को देखने आयी थी.
पिता की तबीयत खराब रहने के कारण वह पिछले चार माह से चक्रधरपुर के मेरमेरा गांव में अशोक प्रधान के आवास पर काम कर रही है. गंगा ने कहा कि मालिक दुर्गेश व उनका परिवार काफी अच्छा है. कभी भी किसी प्रकार की प्रताड़ना नहीं की. मालूम रहे कि दुर्गेश जगतरामका 20 साल पहले अपनी चक्रधरपुर की सारी संपत्ति बेच कर दिल्ली में रहने लगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola