मानविकी डीन के मुद्दे पर कुलपति से मिलेगा शिक्षक संघ

Updated at : 03 Nov 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
मानविकी डीन के मुद्दे पर कुलपति से मिलेगा शिक्षक संघ

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में मानविकी डीन डॉ एसपी मंडल के नाम की अधिसूचना जारी होने का विरोध हो रहा है. टीचर एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिर्वसिर्टी (टाकू) ने डीन की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है. टाकू अध्यक्ष डॉ राम प्रवेश प्रसाद व सचिव डॉ राजेंद्र भारती ने कुलपति से मुलाकात कर मामले […]

विज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय में मानविकी डीन डॉ एसपी मंडल के नाम की अधिसूचना जारी होने का विरोध हो रहा है. टीचर एसोसिएशन ऑफ कोल्हान यूनिर्वसिर्टी (टाकू) ने डीन की अधिसूचना को रद्द करने की मांग की है. टाकू अध्यक्ष डॉ राम प्रवेश प्रसाद व सचिव डॉ राजेंद्र भारती ने कुलपति से मुलाकात कर मामले को रखने का निर्णय लिया है. विवि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने की की बात कहीं.

झारखंड के लिए मानक घटाने का प्रस्ताव वापस
राज्य में उच्च शिक्षा की खस्ताहाल स्थिति के बीच रूसा के स्टेट नोडल ऑफिसर की ओर से काउंसिल से मानक घटाने की अपील करने का प्रस्ताव था. इसे वापस ले लिया गया है. तय किया गया है कि मानक कम कराने की बजाये कॉलेजों की स्थिति में सुधार करने पर जोर दिया जाये. फैसला किया गया है कि सी ग्रेड पाने वाले कॉलेजों से रिपोर्ट लेकर इसका अध्ययन किया जायेगा. नैक की टीम ने जिन खामियों का हवाला देकर रैंकिंग घटाई है. इसे अगले छह माह में दूर कर फिर से नैक की टीम को आमंत्रित किया जायेगा.
इन कॉलेजों को मिला सी ग्रेड
जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर : सी ग्रेड : 1.86 सीजीपीए
एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर : सी ग्रेड : 1.90 सीजीपीए
बलदेव साहू कॉलेज, लोहरदगा : सी ग्रेड : 1.87 सीजीपीए
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola