11 हजार वोल्ट के टूटे तार की चपेट में आया बालक, मौत
Updated at : 09 Oct 2017 1:44 PM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : गाय-बकरी चराने के दौरान करंट से रमेश गोप (12) की मौत हो गयी. घटना झींकपानी थाना अंतर्गत चिलकाबासा (टुटुगुटू) गांव के पास रविवार दिन को घटी. रमेश सूरजाबासा निवासी पुस्तम गोप का बेटा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोपहर में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी अनुसार रमेश […]
विज्ञापन
चाईबासा : गाय-बकरी चराने के दौरान करंट से रमेश गोप (12) की मौत हो गयी. घटना झींकपानी थाना अंतर्गत चिलकाबासा (टुटुगुटू) गांव के पास रविवार दिन को घटी.
रमेश सूरजाबासा निवासी पुस्तम गोप का बेटा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोपहर में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी अनुसार रमेश गोप गांव के अन्य तीन-बच्चों के साथ रविवार को गाय-बकरी चराने के लिए गया था. उसी दौरान चिलकाबासा गांव के पास 11 हजार का तार टूट कर मैदान में गिरा था, जिसकी चपेट में आकर रमेश गोप की दोनों पैर जल कर अलग हो गये थे.
रमेश को करंट लगने के बाद अन्य बच्चे वहां से भाग कर गांव पहुंचे और घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्चे के माता-पिता समेत दर्जनों ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे, तब तक रमेश की मौत हो चुकी थी. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने दोपहर में शव बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




