30 से कम विद्यार्थी वाले स्कूल होंगे मर्ज, बीइओ से मांगी रिपोर्ट

Updated at : 07 Oct 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
30 से कम विद्यार्थी वाले स्कूल होंगे मर्ज, बीइओ से मांगी रिपोर्ट

माधव सभागार में प्रमंडल स्तरीय शिक्षकों का प्रशिक्षण चाईबासा : माधव सभागार में प्रमंडल स्तरीय नेस ( राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे ) को लेकर शुक्रवार को कार्यशाला की गयी. इसमें प्रमंडल के शिक्षक व बीइइओ शामिल हुये. डीएसई आइलिन नीलम टोपनो ने इसकी अध्यक्षता की. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बनी रहे, इसपर विचार विमर्श हुआ. बताया […]

विज्ञापन

माधव सभागार में प्रमंडल स्तरीय शिक्षकों का प्रशिक्षण

चाईबासा : माधव सभागार में प्रमंडल स्तरीय नेस ( राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे ) को लेकर शुक्रवार को कार्यशाला की गयी. इसमें प्रमंडल के शिक्षक व बीइइओ शामिल हुये. डीएसई आइलिन नीलम टोपनो ने इसकी अध्यक्षता की. स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बनी रहे, इसपर विचार विमर्श हुआ. बताया गया कि 30 से कम विद्यार्थी वाले स्कूलों का पास के अन्य स्कूल में मर्ज किया जा सकता है. प्रशिक्षकों ने बताया कि नेस से संबंधित चयनित स्कूलों की जानकारी एक एप्प स्कूल विजिट कंपेनियन के नाम से है. एप्प में नेस परीक्षा की जानकारी मिलेगी. तत्काल संबंधित स्कूलों के बारे में दस बिंदुओं की जानकारी विभाग को भेज सकेंगे.
ज्ञात हो कि एनएएस (नेस) की परीक्षा 13 नवंबर को एनसीआरटीई की ओर से आयोजित होगी. कार्यशाला में कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीआरपी-सीआरपी और परिवर्तन दल के सदस्य उपस्थित थे.
उपस्थिति पर जोर देने का निर्देश
जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने सभी बीइइओ को निर्देश दिया गया कि स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें. कोई गांव में विद्यार्थी नामांकन से वंचित न रहे इस पर शिक्षक ध्यान दें. सभी स्कूल के प्रभारी भी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola