मूली से सिर्फ सलाद नहीं, बनाएं ये मजेदार रेसिपीज 

Updated at : 24 Mar 2026 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
Mooli Recipe Ideas

मूली से बनी हुई रेसिपीज (AI generated Image)

Mooli Recipe Ideas: अगर आप घर पर रखी मूली से बनाना चाहते हैं मजेदार डिश, तो इस आर्टिकल में दिए गए आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Mooli Recipe Ideas: जब भी घर पर हम मूली लाते हैं, तो सबसे पहले उससे सलाद ही बनाया जाता है या फिर अगर मूली ज्यादा आ जाए तो उसका अचार तैयार कर लिया जाता है. लेकिन अगर आप इससे कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मूली से बनने वाली अलग-अलग टेस्टी रेसिपीज भी बना सकते हैं. यहां दिए गए आइडियाज की मदद से आप मूली से कुछ रेसिपी बना सकते हैं. 

मूली की पूरी 

मूली की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले मूली को कद्दूकस करके उसका पानी अच्छी तरह निचोड़ लें. अब गेहूं के आटे में नमक, अजवाइन, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और कद्दूकस की हुई मूली मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि मूली में पानी होता है, इसलिए अलग से ज्यादा पानी न डालें. अब छोटे-छोटे गोले बनाकर पूरियां बेलें और गरम तेल में तल लें. इसे आप दही, अचार या आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं. 

मूली की सब्जी 

मूली की सब्जी बनाने के लिए मूली को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. एक कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें, फिर हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें. अब कटे हुए मूली के टुकड़े डालकर अच्छे से भूनें. स्वादानुसार नमक डालें और ढककर धीमी आंच पर पकने दें. लास्ट में हरा धनिया डालकर सजाएं. इसे आप रोटी या चावल के साथ परोसें. 

मूली की चटनी 

मूली की चटनी बनाने के लिए कद्दूकस की हुई मूली लें और उसमें हरी मिर्च, लहसुन, नमक और थोड़ा सा नींबू रस मिलाकर मिक्सर में पीस लें. चाहें तो इसमें हरा धनिया भी डाल सकते हैं. इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करके राई और करी पत्ते का तड़का लगाकर चटनी में डाल दें. यह चटनी खाने के स्वाद को बढ़ा देती है और इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ खा सकते हैं. 

मूली का पराठा 

मूली का पराठा बनाने के लिए मूली को कद्दूकस करके उसका पानी निकाल लें. अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हरा धनिया, अदरक और अजवाइन मिलाएं. गेहूं के आटे की लोई बनाकर उसमें तैयार मिश्रण भरें और धीरे-धीरे बेल लें. तवे पर घी या तेल लगाकर पराठा दोनों तरफ से सेकें. इसे आप दही या अचार के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Broccoli Recipe: हेल्दी भी, टेस्टी भी! बच्चों और बड़ों के लिए मिनटों में बनाएं ब्रोकली फ्राई 

यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe: चटपटे स्वाद और हल्की भूख के लिए बेस्ट है ये साबूदाना भेल, जानें विधि 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola